[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

पूर्व प्रमुख रंजय पासवान जन सुराज में शामिल, प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता

पूर्व प्रमुख रंजय पासवान जन सुराज में शामिल, प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता

तीसरे विकल्प के रूप में उभर रहा जन सुराज

पताही से आधा दर्जन लोगों ने पटना पहुंचकर जन सुराज पार्टी में सदस्यता ग्रहण

मोतिहारी संवाददाता संतोष राउत की रिपोेर्ट 

पताही। जन सुराज पार्टी बिहार में तीसरे विकल्प के रूप में मजबूती से उभर रही है। इसी क्रम में चिरैया विधानसभा क्षेत्र के पताही प्रखंड से आधा दर्जन से अधिक प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक चेहरे पार्टी से जुड़े।

चिरैया विधानसभा से जन सुराज पार्टी के संभावित प्रत्याशी ई. संजय कुमार के नेतृत्व में पताही क्षेत्र के पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि रंजय पासवान, मुखिया प्रतिनिधि ललन सहनी, पंचायत समिति सदस्य सूबेदार राम, समाजसेवी रमेश दास, जन जागृति फाउंडेशन के संस्थापक विकास महतो, समाजसेवी ललित तिवारी और जदयू नेता सुशील पटेल ने पटना स्थित शेखपुरा हाउस में आयोजित सदस्यता समारोह में पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर से मिलकर सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर सभी नवजुड़े सदस्यों को जन सुराज का प्रतीक गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया।

जन सुराज पार्टी के भावी प्रत्याशी ई. संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार के कोने-कोने में हर गांव, हर घर – बदलाव का हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, हमारी सरकार बनने के बाद विकास धरातल पर दिखेगा। वर्तमान सरकार की विफलताओं को जनता के बीच ले जाकर जागरूकता फैलाई जा रही है।

वहीं, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि रंजय पासवान ने कहा कि, राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति से जनता बेहद असंतुष्ट है। अब लोग तीसरे विकल्प के रूप में जन सुराज को गंभीरता से ले रहे हैं। बड़ी संख्या में जागरूक युवा इस पार्टी से जुड़ रहे हैं।

Check Also
Close