[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
जमुईबिहारराज्य

पत्रकार अशोक कुमार सिन्हा का हुआ निधन, पत्रकारिता जगत में शोक। हमारी टीम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है।

पत्रकार अशोक कुमार सिन्हा का हुआ निधन, पत्रकारिता जगत में शोक। हमारी टीम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है।

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

जमुई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर मोहल्ला निवासी सह एक हिंदी दैनिक के जिला संवाददाता अशोक कुमार सिन्हा का शुक्रवार को हृदयाघात के चलते निधन हो गया। वे करीब 65 वर्ष के थे। उन्होंने अंतिम सांस सदर अस्पताल जमुई में चिकित्सा के क्रम में लिया।

श्री सिन्हा अपने पीछे अपनी धर्मपत्नी , पुत्र , पुत्री समेत भरा-पुरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके स्वर्गीय होने से कलमकार के साथ पूरा जमुई जिला स्तब्ध है। यहां के दिग्गजों ने अपने-अपने ढंग से संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें भावांजलि दी है।

   जानी-मानी समाजसेविका एवं विदुषी महिला डॉ.स्मृति पासवान ने अशोक कुमार सिन्हाके निधन को जमुई के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है। उन्होंने उन्हें मानवता का पर्याय बताते हुए कहा कि वे देव तुल्य थे।

उन्होंने अपने विलक्षण गुणों से समाज के परिदृश्य को बदलने में कारगर भूमिका निभाई। लोग जाति , धर्म , संप्रदाय से ऊपर उठकर उनका सम्मान करते थे। उनका निधन मेरे लिए निजी क्षति है। मैं उन्हें बारंबार चरणस्पर्श करती हूं।

    लिखनहार रूपेश कुमार सिंह ने अशोक कुमार सिन्हा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से समाज के एक युग का अंत हो गया है। ईश्वर के अवतार चिरनिद्रा में सो गए।

उनका जाना पूरे समाज के लिए दुखदायी है। एक महान समाजसेवी , उदार व विशाल हृदय वाला इंसान और दूरदर्शी मानव को हमने खो दिया है। मैं उन्हें बारंबार प्रणाम करता हूं।

  ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि अशोक बाबू के निधन से पूरा समाज शोकाकुल है। उनके जैसे मानव को खोकर हर इंसान के आंखों में आंसू है।

उन्होंने कहा कि श्री सिन्हा ने जमुई जिला में अपनी निष्ठा के बल पर अपना कद बड़ा किया जो अनुकरणीय है। वे बिरले मानव थे जिन्होंने समाज के हर वर्ग से स्नेह प्राप्त किया। उन्हें हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

   जिला पार्षद अनिल कुमार साह ने कहा कि अशोक कुमार सिन्हा के निधन से समाज का एक मजबूत स्तंभ ढह गया है। एक समर्पित , कर्मठ और निष्ठावान व्यक्तित्व हमारे बीच से चला गया।

वे एक ऐसे महापुरुष थे , जिन्होंने अपना जीवन समाज के उत्थान एवं कल्याण के लिए जीया और जिनके कार्यों से समाज का मस्तक ऊंचा हुआ। श्री सिन्हा की गिनती एक संवेदनशील मानव के रूप में होती थी। उनका जाना पीड़ा दायक है।

      वे अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी प्रेरणा , उनका मार्गदर्शन हर इंसान को हमेशा मिलता रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके हर स्नेही को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दें। डॉ. कुमार ने उनके प्रभु चरणों मे चले जाने के बाद उन्हें उदास हृदय से श्रद्धांजलि दी।

     भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह , समाजसेवी झुन्ना सिंह , भुवनेश्वर यादव , लिखनहार डॉ. मासूम रजा , प्रो. रामजीवन साहू , संजय कुमार सिंह , सुधांशु लाल , पंकज कुमार सिंह , मुरली दीक्षित , भूपेंद्र सिन्हा , पंकज कुमार मिश्रा , राजीव कुमार सिंह , राजीव रंजन सिन्हा , संजय कुमार सिन्हा , पंकज कुमार बरनवाल , मदन शर्मा आदि ने भी जिला संवाददाता अशोक कुमार सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

      यहां बताना जरूरी है कि अशोक कुमार सिन्हा पत्रकार के साथ प्रमुख समाजसेवी थे। अपने नेक कार्य से परिवार , समाज और जमुई का मस्तक ऊंचा किया। उनके स्वर्गवासी होने से पत्रकारिता , शिक्षा और कला जगत में खास तौर पर शोक व्याप्त है।

Check Also
Close