[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजारकुंडवा चैनपुर में SSB की बड़ी कार्रवाई, 200 नशीली गोलियां, गांजा और दो बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के तहत 20वीं वाहिनी SSB ने चलाया वंदे मातरम् एवं हर घर तिरंगा अभियानघोड़ासहन में घर के पीछे का खपड़ैल मकान तोड़कर चोरी, सोना-चांदी के जेवरात व ₹75 हजार नकद गायबखेत में धान का बिचड़ा डालने के दौरान वज्रपात से महिला की मौत, परिजनों में पसरा मातमझाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायलजमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने धूमधाम से मनाया अपना 17वां स्थापना दिवस
जमुईबिहारराज्य

दो चार पहिया वाहन से लेकर जा रहे 4 लाख रुपए से अधिक की प्रतिबंधित विदेशी शराब की लुट

दो चार पहिया वाहन से लेकर जा रहे 4 लाख रुपए से अधिक की प्रतिबंधित विदेशी शराब की लुट

बटिया थाना की पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

 शुक्रवार की अहले सुबह बटिया थाना से महज एक किलोमीटर दुर सोनो चकाई मुख्य मार्ग एन एच 333 पर बाबा झुमराज मोड़ बटिया के समिप चकाई की ओर से आ रही प्रतिबंधित विदेशी शराब से भरा ग्रीन कलर की एक सफारी वाहन संख्या बी० आर० 46 ए० 8875 जैसे ही बाबा झुमराज मोड़ बटिया पहुंचा , जहां पर पहले से लगी सवारी ढोने वाली वाहनों की जाम के कारण अचानक सफारी वाहन का गैट खुल गया और शराब से भरा एक पेटी बीच सड़क पर गिर गया ।

जिसे देख स्थानीय ग्रामीणों ने हल्ला मचाकर चालक को भागने पर मजबुर कर दिया और तकरीबन दो लाख रुपए से अधिक की प्रतिबंधित विदेशी शराब लुट कर भाग निकला ।

घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुंची बटिया पुलिस ने सफारी वाहन को कब्जे में लेकर लुटे गये शराब बरामद करने के लिए स्थानीय लोगों से पुछताछ कर रही है ।

पुलिस ने लुटे गये शराब की बरामदगी के लिए स्थानीय एक दुकान में लगा सीसीटीवी फुटेज निकालकर उसे खंगाल रही है । इधर लावारिस अवस्था में पड़ा सफारी वाहन की निगरानी पुलिस कर रही है ।

ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय सफारी वाहन से शराब की लुट हो रही थी ठीक उसी समय पिछे से आ रही शराब से भरा एक अन्य चार पहिया वाहन के चालक ने जब अगले वाहन से शराब की पेटी को लुटता हुआ देखा तो वह बाबा झुमराज मंदिर के रास्ते बरनार डैम होते हुए चरका पत्थल की ओर भागने के क्रम में ब्रहाबांक गांव के समिप स्थानीय लोगों ने उक्त वाहन को घेर लिया और सभी शराब को लुट लिया ।

उक्त वाहन पर भी तकरीबन दो लाख रुपए से अधिक की प्रतिबंधित विदेशी शराब बताई गई है ।पुलिस के द्वारा खोजबीन करने के बाद झाड़ियों में छुपाकर रखा कई पेटी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की हे । अब देखना यह है कि बटिया थाना की पुलिस लुटी गई प्रतिबंधित विदेशी शराब को बरामद कर पाती है या नहीं ।

Check Also
Close