[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

ट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामनेअरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशिचंदौली के चर्चित डांसिंग सुपरकॉप नितेश सिंह यादव अब विवादों में आ गए हैअनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौतNEET UG परीक्षा 2026 मोतिहारी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई संपन्ननिशांत कुमार की यात्रा आज होगी शुरू, दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे पूर्वी चंपारणचंदौली में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक ने प्रेमिका के सामने तानी गोली पिस्टल,पूर्वी चम्पारण के लिए गौरव का क्षण— भारतीय निर्वाचन आयोग के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में 1 सदस्य के रूप में जिले के मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार भी ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय दौरे में शामिल होंगे।हर घर से निकलेगा अफसर: पूर्वी चंपारण में शिक्षा की नई क्रांति का आगाज
टॉप न्यूज़देशपटनाबिहारराज्य

कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने ‘सनातन महाकुंभ’ पटना में बिहार को देश का पहला हिंदू राज्य बनाने की अपील की, लोगो को सनातन का अर्थ समझाया

कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने ‘सनातन महाकुंभ’ पटना में बिहार को देश का पहला हिंदू राज्य बनाने की अपील की, लोगो को सनातन का अर्थ समझाया

रिपोर्ट चारोधाम मिश्रा 

पटना (रोहतास) बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्‍त्री ने रविवार को कहा कि यदि भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा, तो पहला राज्य बिहार होगा। उन्होंने पटना के गांधी मैदान में आयोजित ‘सनातन महाकुंभ’ को संबोधित करते हुए हिंदुओं को एकजुट रहने की अपील की। धीरेंद्र शास्त्री जात-पात से ऊपर उठने का संदेश देते हुए कहा कि राष्ट्रवाद के लिए जीना आवश्यक है, अन्यथा राष्ट्र विरोधी ताकतें सक्रिय होंगी।

उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें गजवा-ए-हिन्द बनाना चाहती हैं, लेकिन हमारा एक ही सपना है कि भगवा-ए-हिन्द होना चाहिए. हमें किसी विरोधियों से दिक्कत नहीं है, हमें उन हिन्दुओं से दिक्कत है जो जाति के नाम पर लड़ाते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी एक ही प्रार्थना है, हिंदुओं को घटने मत देना। हिंदुओं को बंटने मत देना। हिंदुओं जात-पात से ऊपर उठकर राष्‍ट्रवाद के लिए जीना।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमें मुसलमान, ईसाई से कोई दिक्कत नहीं। जातियों के नाम पर लड़ाने वाले हिंदुओं से दिक्कत है। धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि अगर भारत हिंदू राष्ट्र होगा तो पहला राज्य बिहार होगा।

‘सनातन महाकुंभ’ का आयोजन भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्णता के अवसर पर रखा गया है और इसका नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे कर रहे हैं। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भी इस अवसर पर कहा कि बिहार की सत्ता हिंदू विरोधियों को नहीं सौंप सकते हैं।

गांधी मैदान को 10 एकड़ क्षेत्र में विशाल पंडाल में तब्दील किया गया है, जिसमें 50,000 श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। आयोजन स्थल पर वीआईपी ज़ोन, मीडिया सेंटर, भंडारा, सेवा केंद्र और मेडिकल कैंप भी बनाए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहा। 2,500 से अधिक सुरक्षाकर्मी, RAF, STF, जिला पुलिस, महिला बल, ट्रैफिक पुलिस और खुफिया एजेंसियां तैनात रही। ड्रोन और CCTV से निगरानी, एंटी-टेरेरिस्ट और बम स्क्वॉड की भी विशेष तैनाती की गई थी।

काशी, अयोध्या, हरिद्वार, उज्जैन, नासिक, वृंदावन से लेकर दक्षिण भारत के बड़े मठों से 500 से अधिक संतों की उपस्थिति रही। श्रद्धालु बिहार के कोने-कोने से लेकर झारखंड, बंगाल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली से भी पहुंचे।

Check Also
Close