[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिकभारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तारकुंडवाचैनपुर में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 198 लीटर नेपाली शराब बरामदझाझा में बीती रात्रि गणेश भगवान् की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी को आई चोटेंझाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तारबिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईनोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए राम अवध पटेल ने भरा नामांकनझाझा भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की रक्त दान से हुई शुरुआतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झाझा गांधी चौक में 100 दीप प्रज्वलित कर दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामनाभारतीय जनता पार्टी शेखपुरा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती की नेतृत्व में यह भव्य कार्यक्रम में आयोजित किया गया
Crime Newsउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

BSA ने कराया 85 विद्यालयों का निरीक्षण, अनुपस्थित शिक्षकों का रोका वेतन, लापरवाही पर कई को मिली फटकार ​​​​​​​

प्रशासनिक सख्ती का संकेत बीएसए की इस कार्रवाई को जिले के शिक्षण तंत्र में अनुशासन और पारदर्शिता लाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

जिलाधिकारी के आदेश पर लगातार चेक हो रहे स्कूल

आज 7 सहायक अध्यापक

1 अनुदेशक एवं 10 शिक्षामित्र नदारद

निरीक्षण में मिले अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्रवाई

चंदौली जिले के सदर विकास खंड में शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार के नेतृत्व में परिषदीय विद्यालयों का व्यापक निरीक्षण किया गया। यह कार्यवाही जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग के निर्देश पर की गई, जिसमें कुल 85 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में मिली लापरवाही निरीक्षण के दौरान 7 सहायक अध्यापक, 1 अनुदेशक और 10 शिक्षा मित्र बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों के वेतन व मानदेय रोकने के साथ-साथ उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। यह कदम शिक्षक अनुशासन और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त संदेश माना जा रहा है।

अधिकारियों ने दिए ये निर्देश निरीक्षण के समय संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों को विभिन्न निर्देश दिए गए, जिनमें शामिल हैं..

* “स्कूल चलो” अभियान के तहत छात्र उपस्थिति बढ़ाने के प्रयास किए जाएं

* निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निपुण तालिका और शिक्षक डायरी का नियमित प्रयोग हो

* विद्यालय परिसर की साफ-सफाई विशेषकर संचारी रोगों को ध्यान में रखते हुए की जाए

प्रशासनिक सख्ती का संकेत बीएसए की इस कार्रवाई को जिले के शिक्षण तंत्र में अनुशासन और पारदर्शिता लाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

Check Also
Close