[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

यात्री गण कृपया ध्यान दें! रेलवे करेंगी ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य। झाझा, किऊल, जसीडीह, बाढ़ मोकामा, जाने वाले यात्री ये खबर जरूर पढ़ें।सुगौली बैंक परिसर से आर्मी जवान की मोटरसाइकिल चोरी, CCTV और चौकीदार के बावजूद वारदातरक्सौल, बैरगनिया और सीतामढ़ी वालों को बड़ी राहत, चलेगी फिरोजपुर झंझारपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशलराजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्यामबाबू पाल के अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न।निजी विद्यालयों के शुल्क पर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय के आदेश के अनुपालन की मानक संचालन प्रक्रियाप्रस्तावित एयरस्ट्रिप की व्यवहार्यता रिपोर्ट (Feasibility Report) तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया: डीएम मोतिहारीजैनिथ सौशल फाउंडेशन के जिला महासचिव पीयूष कुमार को मिली प्रशंसाबटिया निवासी समाज सेवी लल्लू बरनवाल के 70 वर्षिय पिता का हृदय गति रुकने से हुई निधनजमुई जिला के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन हेतु निर्वाचन की तिथि घोषित।15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक जिले के सभी विद्यालयों का व्यापक निरीक्षण एवं अनुश्रवण अभियान संचालित किया जाएगा: डीएम मोतिहारी
Crime NewsViral Videoउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

धीरे-धीरे बढ़ने लगा है गंगा का पानी, आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा

हर साल बाढ़ के कारण इन गांवों की उपजाऊ जमीन गंगा में समाहित हो जाती है। इस वर्ष भी गंगा का जलस्तर जिस तेजी से बढ़ रहा है, उससे खेतों के कटाव की आशंका बढ़ गई है।

टांडा कला घाट पर बढ़ा गंगा का जलस्तर

तटवर्ती गांवों में बढ़ी बाढ़ की आशंका

जानिए किन गांवों में बढ़ रहा है पानी भरने का खतरा

चंदौली जिले के चहनिया ब्लॉक के टांडाकला घाट के अलावा कई इलाकों में गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा गहराने लगा है। पानी अब घाट की सीढ़ियों को पार कर गंगा मंदिर तक पहुंच गया है। इससे ग्रामीणों, किसानों और घाट किनारे रहने वालों में बेचैनी बढ़ गई है।

गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण टांडा कला घाट पर गंगा कटान रोकने के लिए लगाए जा रहे पत्थरों तक पानी पहुंच गया है। इससे जहां बचाव कार्यों पर असर पड़ा है, वहीं ग्रामीणों को खेतों के कटने और फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है।

टांडा कला घाट के आस-पास स्थित गांव—भूपौली, डेरवा, महड़ौरा, कांवर, पकड़ी, महुअरिया, विशुपुर, महुआरी खास, सराय, बलुआ, डेरवाकला, महुअर कला, हरधन जुड़ा, गंगापुर, पुराविजयी, चकरा, सोनबरसा, महमूदपुर, सरौली, तीरगांवा, हसनपुर, बड़गावां, नादी निधौरा, सहेपुर आदि गांवों के लोगों में गंगा की बढ़ती धार से दहशत का माहौल है।

हर साल बाढ़ के कारण इन गांवों की उपजाऊ जमीन गंगा में समाहित हो जाती है। इस वर्ष भी गंगा का जलस्तर जिस तेजी से बढ़ रहा है, उससे खेतों के कटाव की आशंका बढ़ गई है। खासतौर पर निचले इलाकों में किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल हर वर्ष पानी में डूबकर बर्बाद हो जाती है। इससे न केवल आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि पशुपालकों को चारे की भी गंभीर समस्या झेलनी पड़ती है।

घाट के किनारे झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों की चिंता और भी गंभीर है। बढ़ते जलस्तर के साथ ही विषैले जानवरों—जैसे सांप, बिच्छू आदि—का खतरा हमेशा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द राहत और बचाव कार्य तेज किया जाए तथा जरूरी इंतजाम किए जाएं।

फिलहाल प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है, लेकिन ग्रामीणों की मांग है कि त्वरित कार्रवाई कर उनके जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों को डर है कि यदि गंगा का जलस्तर इसी गति से बढ़ता रहा, तो जल्द ही बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।

 

Check Also
Close