[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रेत पर बनायीं 108 शिवलिंग महादेव की तस्वीर, मांगी शांति का पैगाम

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रेत पर बनायीं 108 शिवलिंग महादेव की तस्वीर, मांगी शांति का पैगाम

सावन की पहली सोमवारी: रूस- यूक्रेन की लड़ाई से आहत बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रेत पर बनायी शिव का प्रतिमा, वर्ल्ड पीस लिखकर दिया विश्व शांति का संदेश

सावन की पहली सोमवार: बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बालू से शिवलिंग बनाकर विभिन्न रंगो से किया श्रृंगार, देश और दुनियां में खुशहाली की मांगी मन्नत

मोतिहारी। सावन माह के पहली सोमवारी के पूर्व संध्या पर देश चर्चित इंटरनेशनल सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने एक बार फिर से बिहार के गंगा की सोंधी रेत को सुगन्धित कर दिया हैं।

रेत के जादूगर कहे जाने वाले भारतीय रेत कलाकार मधुरेंद्र ने लगभग 50 टन गंगा के रेत को इकट्ठा कर 108 शिवलिंग वाले देवाधिदेव महादेव को खुश करने के लिए भगवान शिव की 20 फिट ऊंची विशालकाय प्रतिमा उकेर अपनी विश्व रिकॉर्ड बना ली है।

मधुरेंद्र ने रूस और यूक्रेन की लड़ाई से आहत होकर लिखा है- “स्टॉप वॉर”(Stop War), जिस पर विश्व शांति (World Peace) का सन्देश अंकित हैं।

रेत से बनी 108 शिवलिंग के बारे में सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने बताया कि अपनी 24 घंटो के कठिन परिश्रम के बाद भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बालू से शिवलिंग बनाकर विभिन्न रंगो से श्रृंगार किया हूँ। जिससे देश और दुनियां में खुशहाली बनी रहे।

वही इस युद्ध को रोकने के लिए भगवान शिव से गुहार लगाते हुए सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति की सारी कोशिशें नाकाम होती दिख रही हैं। 24 फरवरी 2022 को रूस द्वारा यूक्रेन पर किया गया पूर्ण आक्रमण के बाद दोनों देशों के बीच जंग आज भी जारी हैं।

जिसमें अभी तक असंख्य लोगों ने अपनी जान की क़ुरबानी दी हैं। कितनों ने अपनों को खोया हैं। इसे रोकने के लिए दुनियां के सभी देशों के राजनैतिक हस्तियों को पूरी गंभीरता के साथ पहल करने की जरुरत हैं।

बता दे कि मधुरेंद्र की इस बेमिसाल अद्भुत कलाकारी को देखने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ी। लोग अपने मोबाइल फोन में फोटो और सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे जिससे देखते ही देखते यह तस्वीर वायरल हो गई।

गौरतलब हो कि शंकर भगवान को सावन का महीना बहुत प्यारा लगता है। इस दौरान पूजा करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि पवित्र माह में भोलेनाथ भक्तों से जल्द प्रसन्न होते है। बेलपत्र, धतूरा, फूल, दूध शंकर भगवान के मंदिर पर चढ़ाते हैं। वैसे तो सावन का पूरा महिना ही पवित्र है।

पर सावन के सोमवार को लोग एक उत्सव की तरह मनाते है। इस दिन देश के हर शिवालय पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव को मनाने के लिए पूजा अर्चना करते है।

मौके पर सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रूस और युक्रेन युद्ध में गये लोगों के आत्म शांति के लिए महादेव से प्रार्थना करते अपने सभी शुभचिंतको को सावन माह की शुभकामना भी दी हैं।

Check Also
Close