[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षणRPF POST के तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार एवं टीम को मिली बड़ी सफलता, हजारों रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामदशिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, 12 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्राट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामनेअरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशिचंदौली के चर्चित डांसिंग सुपरकॉप नितेश सिंह यादव अब विवादों में आ गए हैअनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौतNEET UG परीक्षा 2026 मोतिहारी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई संपन्ननिशांत कुमार की यात्रा आज होगी शुरू, दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे पूर्वी चंपारण
Viral Videoउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

अब विधायकों का जिलों में टाइट होगा भौकाल, अफसरों से लेंगे विकास कार्यों का लेंगे हिसाब

यह समिति जिले में चल रही योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लेगी और उनके संचालन की दिशा, गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी।

वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की अध्यक्षता में बनेगी जिला स्तरीय समिति

जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि की अध्यक्षता में बनेगी समिति

जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति को मिलेंगे कई अधिकार

ऐसी चर्चा है कि योगी सरकार अपने विधायकों का भौकाल बढ़ाना चाहती है। सरकार जल्द ही विधायकों को अफसरों पर नकेल कसने का मौका देने जा रही है। जिले का सीनियर विधायक हर वित्तीय वर्ष में तिमाही आधार पर बैठकें आयोजित करके समीक्षा करेगा और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी देगा।  इस आदेश का  30 दिनों के भीतर पालन सुनिश्चित कराना अनिवार्य होगा।

प्रदेश के विकास कार्यों में अब जनप्रतिनिधियों की सीधी भागीदारी और जवाबदेही तय की जा रही है। योगी सरकार ने निर्णय लिया है कि जिलों में संचालित विकास योजनाओं की निगरानी और पारदर्शिता के लिए अब जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति की कमान जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि — विधायक या विधान परिषद सदस्य — को सौंपी जाएगी।

यह समिति जिले में चल रही योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लेगी और उनके संचालन की दिशा, गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी। समिति को यह अधिकार होगा कि वह किसी भी योजना में शिकायतों, अनियमितताओं, अपात्रों को लाभ देने और धनराशि के दुरुपयोग के मामलों की जांच कर सके और संबंधित विभागों को कार्रवाई की संस्तुति कर सके। संस्तुति मिलने के बाद 30 दिनों के भीतर कार्रवाई करना अनिवार्य होगा।

समिति में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) को सचिव और जिला विकास अधिकारी (DDO) को संयोजक नियुक्त किया जाएगा। साथ ही, समिति को यह भी अधिकार होगा कि वह जांच के लिए किसी भी विषय को जिला स्तरीय अधिकारियों या जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (DRDA) को सौंप सके।

हर वित्तीय वर्ष में तिमाही आधार पर बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिसमें योजनाओं की प्रगति और समस्याओं की समीक्षा होगी। इस कदम से उम्मीद की जा रही है कि जिलों में योजनाओं का क्रियान्वयन अधिक प्रभावी होगा और जनप्रतिनिधियों की भूमिका मजबूत होकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।

 

Check Also
Close