[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

शिव-शक्ति के अटूट प्रेम का प्रतीक है हरितालिका व्रत, 14 सितंबर को मनेगा पर्वराष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ी भीड़, वाहन चालकों ने बड़ी संख्या में जमा किया जुर्मानाआर.सी.सेंट्रल स्कूल एजी कालोनी पटना के तत्वावधान में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम संपन्नराष्ट्रीय लोक अदालत: ट्रैफिक चालान के एकमुश्त निपटान के लिए 24 विशेष काउंटर, मोतिहारी डीएम ने किया निरीक्षणबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मनोज सिंह यादव ने पीड़ितों की सहायता की मांगबाबा झुमराज मंदिर विकास को ले कमेटी सदस्यों ने पुर्व की भॉति जारी किया मार्च महिने का हिसाबपीएनबी आरसेटी रोहतास में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का सफल समापनदुखद खबर: पत्नी की मौत से 30 वर्षीय सोहन मिस्त्री पर टूटा दुखों का पहाड़, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि पंकज यादव ने पहुंचकर बंधाया ढांढसजमुई जिले की आन बान शान श्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर प्रांगण में रामदास बर्णवाल की अध्यक्षता में हिसाब किताब से संबंधित हुई बैठकसिमुलतला के घने जंगल में SSB की बड़ी कार्रवाई, सुरंगनुमा ठिकाने से 3 अवैध हथियार बरामद
जमुईबिहारराज्य

विधुत की कमि से जल मिनार से पानी सप्लाई हुआ बाधित

विधुत की कमि से जल मिनार से पानी सप्लाई हुआ बाधित

पासी टोला , रविदास टोला एवं ऊको बेंक रोड के 80 घरों के लोग पानी के लिए हलकान

शोभा की वस्तु बना जल मिनार

जमुई सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

जमुई जिले के प्रमुख प्रखंडों में सोनो प्रखंड अंतर्गत सोनो बाजार स्थित वार्ड नंबर आठ में लगा जल मिनार विधुत रिचार्ज नहीं रहने के कारण पिछले कई दिनों पूर्व से पानी का सप्लाई पुरी तरह बंद है।

जिससे वार्ड नंबर आठ स्थित पासी टोला , रविदास टोला एवं उको बेंक रोड में निवास करने वाले तकरीबन 70 से 80 घरों के लोगों को इस टंकी का सप्लाई पानी नहीं मिलने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।

सोनो बाजार स्थित वार्ड नंबर आठ निवासी महेंद्र रविदास , नेमचंद्र चौधरी , दीपु गुप्ता , ब्रह्मदेव गुप्ता , संतोष भगत ,अजीत सिंह , टुनटुन भगत , राजकुमार राम तथा सोनु गुप्ता आदि लोगों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह पुर्व से इस जल मिनार में विधुत रिचार्ज नहीं रहने के कारण पानी का सप्लाई पुरी तरह बंद हो गया है । जिस कारण हम सबों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।

उन्होंने बंद पड़े एवं शोभा की वस्तु बना इस जल मिनार को अविलंब चालु करवाने की मांग जिला प्रशासन से की हे ताकि आमजनो को इस जल मिनार से पानी मुहैया कराई जा सके ।

Check Also
Close