[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

यात्री गण कृपया ध्यान दें! रेलवे करेंगी ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य। झाझा, किऊल, जसीडीह, बाढ़ मोकामा, जाने वाले यात्री ये खबर जरूर पढ़ें।सुगौली बैंक परिसर से आर्मी जवान की मोटरसाइकिल चोरी, CCTV और चौकीदार के बावजूद वारदातरक्सौल, बैरगनिया और सीतामढ़ी वालों को बड़ी राहत, चलेगी फिरोजपुर झंझारपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशलराजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्यामबाबू पाल के अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न।निजी विद्यालयों के शुल्क पर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय के आदेश के अनुपालन की मानक संचालन प्रक्रियाप्रस्तावित एयरस्ट्रिप की व्यवहार्यता रिपोर्ट (Feasibility Report) तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया: डीएम मोतिहारीजैनिथ सौशल फाउंडेशन के जिला महासचिव पीयूष कुमार को मिली प्रशंसाबटिया निवासी समाज सेवी लल्लू बरनवाल के 70 वर्षिय पिता का हृदय गति रुकने से हुई निधनजमुई जिला के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन हेतु निर्वाचन की तिथि घोषित।15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक जिले के सभी विद्यालयों का व्यापक निरीक्षण एवं अनुश्रवण अभियान संचालित किया जाएगा: डीएम मोतिहारी
पटनाबिहारराज्य

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने किया डॉ राजवर्धन आज़ाद द्वारा लिखित पुस्तक “आयुष्य” का विमोचन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने किया डॉ राजवर्धन आज़ाद द्वारा लिखित पुस्तक “आयुष्य” का विमोचन

ज्ञान और चिंतन की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान सिद्ध करेगी “आयुष्य” – डॉ दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

रिपोर्ट अरविंद वर्मा 

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आज़ाद के पुत्र नेत्र रोग विशेषज्ञों डॉ राजवर्धन आज़ाद, एमएलसी (जदयू) द्वारा लिखित “आयुष्य” पुस्तक का विमोचन बिहार विधान परिषद के उप भवन सभागार में सभापति अवधेश नारायण सिंह, उप सभापति रामवचन राय की उपस्थिति में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल (पूर्व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री) ने किया।

समारोह में उपस्थित प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा विधान पार्षद डॉ राजवर्धन आज़ाद की यह कृति जीवन में आस्था और अन्वेषण की जिज्ञासा का सजीव चित्रण करती है।

आगे उन्होंने कहा डॉ आज़ाद की पुस्तक “आयुष्य” निश्चय ही ज्ञान और चिंतन की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान सिद्ध होगी। सनद रहे, डॉ आज़ाद सीएम नीतीश कुमार के अत्यंत करीबी हैं जिन्हें जदयू ने झारखंड के गोड्डा से लोक सभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था।

डॉ राजवर्धन आज़ाद के भाई कीर्ति आज़ाद मशहूर क्रिकेटर रहे जो राजनीति में भाजपा के साथ अपनी सियासी पारी शुरू किए थे। बाद में कांग्रेस का दमन थामा। इन दिनों ममता बनरी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के साथ हैं।

डॉ राजवर्धन आज़ाद को जदयू से अनुशंसा मिलने के बाद राजभवन ने उन्हें एमएलसी बनाने की अधिसूचना जारी की थी और विगत 13 अक्टूबर 2023 को मनोनीत एमएलसी के रूप में शपथ लिए थे, जिनका कार्यकाल आगामी 16 मार्च 2027 को समाप्त होगा।

Check Also
Close