[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

चनकी गांव में देवी जागरण की महफिल में रातभर झूमे श्रद्धालु, भोजपुरी कलाकारों ने बांधा समांमुगलसराय की वीडीए कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, कई दिनों पुराना मिला शव; पोस्टमार्टम से खुलेगा राजदुर्गापूजा के समापन और कार्तिक मास के शुभारंभ पर बाबा झुमराज धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबपूर्व मंत्री स्व० मुंद्रिका सिंह यादव जी की मनाई गई पुण्यतिथि :–राजद झाझा की श्री कृष्ण गौशाला में 17 नवंबर को होगी गोपाष्टमी पूजा, नए भवन का होगा भव्य उद्घाटनघोड़ासहन में आपसी विवाद के बाद दो युवकों को चाकू मारा, मोतिहारी रेफरअरवल: कुआं खार में डूब कर अधेड़ व्यक्ति की मौत शव बरामददुष्कर्म कांड का मुख्य फरार आरोपी थाना परिसर में किया आत्मसमर्पणकुंडवा चैनपुर पुलिस की अनूठी पहल, 70 बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयासअशोक धम्म विजयदशमी पर समस्तीपुर में भव्य समारोह: बिहार अंडर-19 कप्तान पुष्पम राज सहित राज्य चैंपियन सम्मानित
जमुईबिहारराज्य

मिशन कार्यक्रम के तहत SSB के द्वारा निकाली गई साईकिल रैली

मिशन कार्यक्रम के तहत SSB के द्वारा निकाली गई साईकिल रैली

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 जमुई: फीट इंडिया मिशन कार्यक्रम के तहत 16 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा रविवार को पकरी गाँव स्थित उत्क्रमिक उच्च विद्यालय पकरी ( खैरा ) मे स्कूली बच्चों के साथ साइकिल रैली का आयोजन किया गया । आयोजित कार्यक्रम का उ‌द्देश्य व्यवहार में बदलाव लाना एवं शारीरिक रूप से सक्रिय जीवनशैली को ओर अधिक बढ़ाना है ।

विजय दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन कर वीर जवानों की वीरता और बलिदान को याद करते हुए युवाओं को देश प्रेम और एकता की भावना से प्रेरित किया गया । यह रैली सशस्त्र बलों की और समर्पण का प्रतीक है ।

कार्यक्रम में उच्च विद्यालय पकरी के 33 छात्रा और छात्राएं , 07 शिक्षक तथा 16 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यवाहक कमांडेंट श्री बाँके बिहारी के साथ अन्य 5 अधिकारी एवं 35 अधिनस्थ अधिकारी सहित 120 जवान उपस्थित रहे ।

Check Also
Close