[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
बिहारराज्यरोहतास

पुलिस पर पथराव एवं लाठी डंडे से हमला में आधा दर्जन घायल

पुलिस पर पथराव एवं लाठी डंडे से हमला में आधा दर्जन घायल

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दिनारा/ दावथ (रोहतास) दिनारा थाना में उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया है। थाना क्षेत्र के बेलवैयां गांव निवासी बबुआ जी के सौ बिघे जमीन को दखल कब्जा करने के लिए घोर उत्पात मचाया गया।

पुलिस प्रशासन की देखरेख में बबुआ जी की जमीन की जुताई शुरू होते ही बेलवैयां, मुस्तफापुर, धर्मागतपुर गांव सहित अन्य गांव के उपद्रवियों ने पुलिस पर लाठी डंडे से हमले कर दिया।

जिसमें मौके पर उपस्थित बीएमपी के दो बस पुलिसकर्मियों के संचालक अवर निरीक्षक के सिर पर हमले से उनके सिर को लहुलुहान कर दिया गया।

जहां पर उपस्थित दिनारा थाना एवं दावथ थाना की गाड़ी को चकनाचूर कर दिया गया।सूर्यपुरा थानाध्यक्ष एवं दिनारा थाना में कार्यरत एस आई कौशल कुमार को सिर फोड़ते ही पुलिस उक्त स्थल से लौटते वक्त पुलिस पर जोरदार हमला करते हुए।

उपद्रवियों ने दिनारा थाना में हमला बोल दिया जहां गेट पर खड़े पुलिस को घेरकर लाठी से जबरदस्त धुनाई करते हुए।

उपद्रवियों की टीम थाना में पहुंचे जहां बहुत समानों की तोड़फोड़ करते ईंट पत्थर जमकर चलाया गया। थाना परिसर में रखे समानों को तोड दिया गया है। इस संबंध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग चालीस लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में मौके पर उपस्थित आरक्षी अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि गोली चलाई जाने की बात झूठी है। गोली से कोई नहीं घायल हैं।सभी घायल पुलिसकर्मियों का इलाज कराया जा रहा है।

काफी संख्या में जुटे पुलिस बल द्वारा अग्रेतर कारवाई समाचार प्रेषण तक जारी था। जिसमें लगभग आधा दर्जन पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल की सिर फटने की सूचना है।

Check Also
Close