[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पटनाबिहारराज्य

अरवल के विधायक महानंद सिंह की गिरफ्तारी निंदनीय

अरवल के विधायक महानंद सिंह की गिरफ्तारी निंदनीय

रिपोर्ट बिरेंद्र चंद्रवंशी 

पटना 4 अगस्त 2025: भाकपा-माले बिहार राज्य सचिव कुणाल ने अरवल से पार्टी विधायक का. महानंद सिंह की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है. बताया जा रहा है कि 2001 के एक बहुत पुराने मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है.

यह मामला उस वक्त का है, जब 2001 में झारखंड में पार्टी महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य पर बर्बर पुलिसिया जुल्म के खिलाफ पार्टी की ओर से देशव्यापी प्रतिवाद का आह्वान किया गया था. उसी आह्वान के तहत आंदोलन का नेतृत्व करते हुए अरवल में का. महानंद सिंह व हमारे अन्य साथियों के ऊपर फर्जी मुकदमे थोप दिए गए थे.

आज 24 साल बाद उस मामले में उनकी गिरफ्तारी यही बतलाता है कि सबकुछ भाजपा व जदयू के राजनीतिक इशारे पर हो रहा है.

अभी हाल ही में, फुलवारीशरीफ में दो बच्चों को जिंदा जलाकर मार डालने की वीभत्स घटना के खिलाफ प्रतिवाद का नेतृत्व कर रहे हमारे विधायक गोपाल रविदास पर मुकदमा थोप दिया गया है.

सत्ता से बाहर होने का डर भाजपा-जदयू को इतना सता रहा है कि वे हमारी पार्टी के विधायकों को गलत तरीके से टारगेट कर रहे हैं. जबकि इसी दौरान सभी जनसंहारी और एक से बढ़कर एक अपराधिय

Check Also
Close