[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

ट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामनेअरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशिचंदौली के चर्चित डांसिंग सुपरकॉप नितेश सिंह यादव अब विवादों में आ गए हैअनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौतNEET UG परीक्षा 2026 मोतिहारी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई संपन्ननिशांत कुमार की यात्रा आज होगी शुरू, दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे पूर्वी चंपारणचंदौली में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक ने प्रेमिका के सामने तानी गोली पिस्टल,पूर्वी चम्पारण के लिए गौरव का क्षण— भारतीय निर्वाचन आयोग के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में 1 सदस्य के रूप में जिले के मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार भी ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय दौरे में शामिल होंगे।हर घर से निकलेगा अफसर: पूर्वी चंपारण में शिक्षा की नई क्रांति का आगाज
कैमूरबिहारराज्य

धर्मेंद्र डॉक्टर की बिटिया विधी जायसवाल का नवोदय में हुआ चयन….

धर्मेंद्र डॉक्टर की बिटिया विधी जायसवाल का नवोदय में हुआ चयन….

कैमूर संवाददाता मंटू प्रसाद की रिपोर्ट 

कैमूर, मोहनिया: बुधवार के दिन नवोदय विद्यालय के परीक्षा रिजल्ट घोषित होने के बाद डॉ धर्मेंद्र कुमार की बिटिया विधि जायसवाल उर्फ जूली का चयन नवोदय विद्यालय चौरसिया में कक्षा 6वीं में होने से परिजनों में खुशी का माहौल है ।

विधी जायसवाल मोहनियां प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सरेयां से पांचवी पास कर नवोदय में चयनित हुई है । विधी के पिता डॉ धर्मेंद्र कुमार स्टेशन रोड मोहनियां ने बताया कि बेटी शुरू से ही पढ़ने में होनहार थी ।

विधी की बड़ी बहन यशस्वी जायसवाल भी हाइस्कूल सीबीएससी बोर्ड 2025 में नवोदय टॉपर होने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए कोटा में अध्ययनरत है ।

 विधी के चाचा डॉ संतोष जायसवाल भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सह रोगी कल्याण समिति सदस्य कैमूर ने बताया कि विधी के नवोदय में चयन से पूरा परिवार गौरवान्वित है ,बेटी आगे और भी परिवार का नाम रौशन करेगी ।

डॉ संतोष जायसवाल ने बताया कि विधी के दादा स्वर्गीय श्री ईश्वरचंद्र प्रसाद प्रधानाध्यापक थे, विधी की बड़ी माँ सुषमा जायसवाल अमेठ इंटर कालेज की प्रिंसिपल हैं , बड़े पापा सुनील जायसवाल नवादा में डिस्ट्रिक्ट एकांउट मैनेजर हैं इसलिए परिवार में शुरू से ही पढ़ाई का माहौल रहा है ।

डॉ संतोष जायसवाल ने आगे बताया कि नवोदय विद्यालय चौरसिया से मेरे परिवार का पुराना नाता रहा है , विधी के चाचा डॉ विनीत जायसवाल इसी नवोदय से देश के सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी पास कर आज इंडियन फॉरन सर्विस ( आईएफएस ) कोलम्बिया में पदस्थ हैं, विधी की बड़ी बहन नवोदय टॉपर यशस्वी अभी कोटा में मेडिकल की तैयारी कर रही है, तो वहीं यशस्वी की माँ सुषमा जायसवाल भी इसी नवोदय से अमेठ इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं ।

नवोदय में चयन होने के बाद विधी ने बताया कि वह भी अपने पापा की तरह डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है , परिवार के लोगों में मौजूद दादी सरोज देवी , माता विजयालक्ष्मी, यशस्वी जायसवाल, रिधी, दिव्यप्रकाश, रीतिक, अक्क्षिता , दिव्यांशी एवं परिवार के सभी लोगों ने मिठाई खिलाकर विधी को बधाई दिये।

Check Also
Close