[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
जमुईबिहारराज्य

मुखिया के घर मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

मुखिया के घर मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

जमुई सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

जमुई पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए खैरा प्रखंड अंतर्गत हरखार ग्राम पंचायत के मुखिया मुन्ना साव के घर पर पुलिस ने दबिश देकर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है ।

नामित स्थान से भारी मात्रा में निर्मित व अर्द्ध निर्मित हथियार और इससे जुड़े उपकरण बरामद किए गए हैं । इस दरम्यान चार पेशेवर कारीगरों के साथ एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है ।

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं । एसडीपीओ सतीश सुमन ने सम्पूर्ण कार्रवाई को अंजाम देने में कारगर भूमिका निभाई है । मिली जानकारी के मुताबिक खैरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुन्ना साव के घर पर छापा मारा ।

छापेमारी के दौरान पुलिस को पिस्टल , कट्टा , मैगजीन और हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई उन्नत उपकरण हाथ लगे । हथियार निर्माण में संलिप्त चार पेशेवर कारीगरों को दबोचा गया , इनमें दो मुंगेर और दो कोलकाता के रहने वाले बताए जाते हैं ।

एक स्थानीय व्यक्ति की भी गिरफ्तारी हुई है । इन सबों की पहचान फिलहाल गुप्त रखी गई है । कहते हैं कि ये सभी आरोपी हथियार निर्माण का खासा अनुभव रखते हैं और अवैध अस्त्र के धंधे के लिए जमुई में सक्रिय थे ।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को एक और ठिकाने की जानकारी मिली । इसके आधार पर पुलिस ने जिला मुख्यालय स्थित कल्याणपुर इलाके में गुड्डू सिंहा नामक व्यक्ति के घर पर छापा मारा । यहां भी हथियार और उनके कलपुर्जे मिले हैं ।

इससे स्पष्ट हो गया है कि यह कोई सामान्य मामला नहीं बल्कि हथियारों की एक संगठित अवैध सप्लाई चेन है , जिसका नेटवर्क कई जिलों तक फैला हुआ है । पुलिस की कार्रवाई यहीं नहीं थमी । रोपाबेल गांव में की गई पहली रेड के बाद , गरही बाजार स्थित एक निजी मकान में भी छापा मारा गया ।

यहां से भी पुलिस ने कई प्रकार के हथियार जब्त किए हैं । समाचार प्रेषण तक मुखिया मुन्ना साव और गुड्डू सिन्हा पुलिस पकड़ से बाहर बताए जाते हैं । विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा की जा रही है ।

Check Also
Close