[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुंडवाचैनपुर में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 198 लीटर नेपाली शराब बरामदझाझा में बीती रात्रि गणेश भगवान् की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी को आई चोटेंझाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तारबिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईनोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए राम अवध पटेल ने भरा नामांकनझाझा भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की रक्त दान से हुई शुरुआतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झाझा गांधी चौक में 100 दीप प्रज्वलित कर दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामनाभारतीय जनता पार्टी शेखपुरा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती की नेतृत्व में यह भव्य कार्यक्रम में आयोजित किया गयासृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से हुई पूजाप्रसिद्ध बाबा झुमराज मंदिर में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
जमुईबिहारराज्य

बाबा झुमराज मंदिर निर्माण के लिए दान दाताओं ने दिया एक लाख रुपए का सहयोग राशि

बाबा झुमराज मंदिर निर्माण के लिए दान दाताओं ने दिया एक लाख रुपए का सहयोग राशि

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

भारत देश में दान दाताओं की कमि नहीं है , कमि है तो बस दृढ़ इच्छाशक्ति की । पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी समाज सेवी अमित कुमार बरनवाल एवं जमुई जिले के टेलवा बाजार निवासी समाज सेवी शैलेन्द्र बरनवाल अपने परिजनो सहित बुधवार को बाबा झुमराज मंदिर बटिया पहुंचे और बाबा के पिंडी पर जला भिषेक कर पुजा अर्चना करते हुए मिन्नतें मांगी ।

उन्होंने बाबा झुमराज मंदिर की कार्य गति को देखते हुए मंदिर कमेटी सदस्यों को एक लाख एक सो रुपए का दान मंदिर निर्माण के लिए सहयोग स्वरूप भेंट किया ।

मौके पर उपस्थित कमेटी कोषाध्यक्ष श्री लल्लु प्रसाद बरनवाल एवं उपाध्यक्ष श्री आशीष बरनवाल एवं अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से दान दाताओं को शॉल ओढ़ाकर एवं बाबा झुमराज का चित्र भेंटकर सम्मानित किया ।

कोषाध्यक्ष लल्लु प्रसाद बरनवाल ने बताया कि इन दोनों श्रधालुओं द्वारा मंदिर निर्माण के लिए दिया गया नि: स्वार्थ सहयोग काफी सराहनीय है । कमेटी सदस्यों ने दान दाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

उपाध्यक्ष आशीष बरनवाल ने कहा कि मंदिर निर्माण कार्य तेज गति से जारी हे जो भी श्रद्धालु भक्त मंदिर निर्माण के लिए दान भेंट करना चाहते हैं वे कमेटी के कोषाध्यक्ष श्री लल्लु प्रसाद बरनवाल से मिल सकते हैं ।

Check Also
Close