[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बालु लदा दो बाइक की जप्ति के साथ दो बालु चोर गिरफ्तार, खोये हुए दो मोबाइल बरामद कर किया गया वास्तविक मालिक को सुपुर्दगुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर पदाधिकारी करेंगे विद्यालयों का निरीक्षण: सौरभ जोरवाललोक जनशक्ति पार्टी (R) के द्वारा कल घुमधाम से मनाया जाएगा बाबा साहेब के जयंतीकुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन बना जंग का मैदान, दो कार्यरत स्टेशन मास्टर के बीच जमकर हुई मारपीटइंडिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर सिंगर बने नितेश सिंह यादवबैरगनिया पुलिस को मिली बड़ी कमयाबी, 300 लीटर अवैध शराब नष्ट भवानीपुर, बलुआ, बलुआ गुआबरी में सीमा जागरण मंच के तत्वाधान में मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन आदर्श नहीं अभिशाप बना चकियाआलमपुर कोदरिया में महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गईअरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई
जमुईबिहारराज्य

जमुई पुलिस ने खोये हुए 23 मोबाइल सेट वापस लाकर वास्तविक धारकों को किया सुपुर्द 

जमुई पुलिस ने खोये हुए 23 मोबाइल सेट वापस लाकर वास्तविक धारकों को किया सुपुर्द

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

जमुई: पुलिस कप्तान जमुई के निर्देश पर जमुई पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत लगातार किए जा रहे अनुठे कदम के दौरान खोये हुए कुल 30 मोबाइल फोन को बरामद कर वास्तविक धारकों को सुपुर्द कर दिया है ।

विधी व्यवस्था , अपराध निवारण और अपराध नियंत्रण पर रोकथाम के लिए त्वरित उद्भेदन करते हुए पुलिस ने यह सफलता हासिल की हे । पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत किया गया कार्रवाई जमुई पुलिस की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है ।

वहीं कुल 23 पिड़ीत लोगों को उनका खोया हुआ मोबाइल सेट उन्हें सही सलामत वापस दे दी गई है । सभी मोबाइल का किमत तकरीबन 03 लाख 45 हजार रुपए से अधिक बताई गई है ।

बताते चलें कि मोबाइल प्राप्त करने वाले सभी 23 लोग समाज के आम व्यक्ति हैं साथ ही रोजमर्रा की भांति छोटे मोटे कामकाजी व्यक्ति हैं । जिनके लिए मोबाइल फोन उनके जिविको पार्जन का एक सहारा भी था , जिसे खो जाना आर्थिक रूप से उनके लिए

 काफी पिड़ा दायक भी था । सभी लोगों ने खो चुके मोबाइल को पुनः प्राप्त करने पर व वापस दिलाने के लिए जमुई पुलिस को धन्यवाद दिया है ।

आरक्षी अधीक्षक महोदय ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत जमुई पुलिस के द्वारा आमलोगों को तत्क्षण न्याय और राहत एवं मानवीय मदद का सिलसिला लगातार आगे भी जारी रहेगा ।

ज्ञात हो कि इसके पुर्व भी जमुई पुलिस तकरीबन 20 लाख रुपए से अधिक मुल्य की खोया हुआ कुल 118 मोबाइल ऑपरेशन मुस्कान के तहत वापस लाकर लोगों को दिलाया गया है ।

Check Also
Close