[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बथनाहा थाना में मोटरसाइकिल चोरी कांड संख्या 37/26 का कुंडवा चैनपुर थाना ने किया उद्वेगणथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानबैरगनिया पुलिस द्वारा छापेमारी में 200 लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब को किया गया नष्टस्व० अनीता देवी के प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ बैरगनिया गौशाला परिसर में गौ भोजन के साथ श्रद्धा और सम्मान के साथ कई कार्यक्रमों का आयोजनमौत बनकर खड़ा जर्जर पोल, सालों से डर में जी रहा है परिवारलूट कांड का महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन, 04 अभियुक्त गिरफ्तारचेयरमैन गौरव श्रीवास्तव चंदौली चकिया नगर के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्हें जननायक और दूरदर्शी नेता के रूप में देखा जाता है, जो चंदौली चकिया नगर के मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व को उनकी ईमानदारी, साहस और निर्णायक क्षमता के लिए सराहा जाता है।मुगलसराय पुलिस की बड़ी कामयाबी: मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, बर्तन और त्रिशूल बरामद​​​​​​​सोनो पुलिस ने बेगुसराय एवं केबाली गांव के दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

चुनाव से पहले राजद में बड़ी टूट, 20 वर्षों से लगातार राजद वरीय नेता ने जन सुराज पार्टी का हाथ

चुनाव से पहले राजद में बड़ी टूट, 20 वर्षों से लगातार राजद वरीय नेता ने जन सुराज पार्टी का हाथ

पूर्व मुखिया मंसूर अहमद ने थामा जन सुराज का दामन

 प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता

मोतिहारी: चिरैया:- बिहार में विधानसभा चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे पार्टियों में उलटफेर भी शुरू हो गई है। इसी क्रम में राजद को चिरैया विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है।

चिरैया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सेमरा सगरदिना पंचायत के पूर्व मुखिया व अल्पसंख्यक समाज के प्रभावशाली नेता मंसूर अहमद ने जन सुराज की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने उन्हें सदस्यता दिलाई है। मंसूर अहमद का अपने इलाके में पिछड़ा और अल्पसंख्यक समाज में मजबूत पकड़ है। वे इस समुदाय के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य कर चुके हैं।

जनसुराज पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाकर अन्य दलों की चिंता बढ़ा दी है। जन सुराज पार्टी के बढ़ते प्रभाव से चिरैया विधानसभा की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है।

देखना होगा कि प्रशांत किशोर अपने इस अभियान से बिहार की राजनीति को किस दिशा में ले जाते हैं। पूर्व मुखिया मंसूर अहमद लगातार उक्त पंचायत के मुखिया रह चुके है।

उनके पार्टी ज्वॉइन करने पर पार्टी के भावी प्रत्याशी ई.संजय सिंह, जिला अभियान संयोजक मुन्ना कुमार सिंह ,संगठन जिला सिकरहना के अध्यक्ष फैयाज अहमद, किसान सेल के जिलाध्यक्ष विनोद प्रसाद, ए रहमान, संतोष राउत, चंपारनी, लिटिल गुरु व चिरैया विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी त्रिमूर्ति प्रताप सिंह ने बधाई दी है।

Check Also
Close