[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मोतिहारी में एसपी स्वर्ण प्रभात सख्त, लापरवाह पुलिसकर्मियों पर होगी कठोर कार्रवाईवाह रे चंदौली चकिया कोतवाली थाना पुलिस! पीड़िता कई महीनो दिन से थाने के चक्कर काट रही, चकिया पुलिस बेरहमी से केश को दबाता रहाअरवल में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, शांतिपूर्ण पर्व मनाने पर जोरअपराध नियंत्रण को लेकर अरवल एसपी डॉ. नवजोत सिमी ने की समीक्षा बैठक180 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तारउड़ीसा के जगन्नाथ पुरी मन्दिर की तर्ज पर सज रहा वैष्णवी दुर्गा मन्दिर का पंडाल। हर बार कुछ नया लुक लेकर आती हैं कमिटी। उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, इस बार भी जिले में होगा टॉप मां वैष्णवी दुर्गा मन्दिर का पण्डालदुर्गा प्रतिमाओं को खंडित करने के आरोप में युवक पकड़ा गया, पुलिस के हवालेकुण्डवा चैनपुर SIT की बड़ी कार्रवाई: कांड का मास्टरमाइंड उत्तराखंड से गिरफ्तारदुर्गा पूजा को लेकर कुण्डवा चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठकचकिया कोतवाली पुलिस प्रशासन की लापरवाही से पीड़िता का निकला दर्द बयांन
बिहारराज्यवैशाली

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में जिला पदाधिकारी ने जिला स्तरीय पदाधिकारीयों के साथ बैठक की आयोजित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में जिला पदाधिकारी ने जिला स्तरीय पदाधिकारीयों के साथ बैठक की आयोजित

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

वैशाली: हाजीपुर प्रत्येक मंगलवार को मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में होने वाले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में जिला पदाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह के नेतृत्व में तृतीय मंगलवार संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारीयों के साथ भाग लिया गया।

बैठक में मुख्य सचिव बिहार एवं विभिन्न विभागों के सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से माध्यम से बिहार के सभी जिला के जिला पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में विभिन्न विभागों के योजनाओं, गतिशीत योजनाओं की अद्यतन प्रगति, उनमें आ रही समस्याओं, वह लंबित मामलों का समीक्षा विभाग वार किया गया। मुख्य सचिव द्वारा राजस्व महाभियान संबंधित विभिन्न फेज वार विस्तृत समीक्षा की गई व इसे समय सीमा के साथ सफलतापूर्वक संपूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही सड़कों की सुगम पहुंच पथ की सुनिश्चितता पर भी बल दिया गया। मघनिषेध विभाग की गाड़ियों के नीलम हेतु लंबित वाहनों की नीलामी हेतु निर्देशित किया गया।

प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं को शीघ्र ही पूर्ण करने का भी निर्देश दिया गया। 5 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल वाले तालाब के सौंदर्य करण का प्रस्ताव भेजने हेतु भी पर्यटन विभाग द्वारा निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में एससी/एसटी वेलफेयर डिपार्मेंट (अंबेडकर समग्र सेवा अभियान लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, भवन निर्माण विभाग, उद्योग विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, योजना एवं विकास विभाग, पर्यटन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, भवन निर्माण विभाग, पथ निर्माण विभाग, ऊर्जा विभाग आदि की विस्तृत समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देशन दिए गए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ विभागवार योजनाओं का क्रियान्वयन, अद्यतन प्रगति, लंबित मामलों व समस्याओं को लेकर बैठक की गई तथा सभी पदाधिकारी को समय सीमा के अंदर कार्य संपादन वह लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही अत्यधिक लंबित मामलों से संबंधित पदाधिकारी को कड़ी हिदायत देकर शीघ्र ही सारे कार्यों का निष्पादन करने की कड़ी चेतावनी दी गई। बैठक में संबंधित सभी विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close