[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मनोज सिंह यादव ने पीड़ितों की सहायता की मांगबाबा झुमराज मंदिर विकास को ले कमेटी सदस्यों ने पुर्व की भॉति जारी किया मार्च महिने का हिसाबपीएनबी आरसेटी रोहतास में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का सफल समापनदुखद खबर: पत्नी की मौत से 30 वर्षीय सोहन मिस्त्री पर टूटा दुखों का पहाड़, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि पंकज यादव ने पहुंचकर बंधाया ढांढसजमुई जिले की आन बान शान श्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर प्रांगण में रामदास बर्णवाल की अध्यक्षता में हिसाब किताब से संबंधित हुई बैठकसिमुलतला के घने जंगल में SSB की बड़ी कार्रवाई, सुरंगनुमा ठिकाने से 3 अवैध हथियार बरामददिनारा विधायक आलोक सिंह ने CM सम्राट चौधरी से की मुलाकात, भलुनी महोत्सव का दिया निमंत्रणपटेल सेवा संघ की बैठक में लौह पुरुष की जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णयभारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 31 बोरी यूरिया के साथ नेपाली युवक गिरफ्तारढाका सहित जिले के पांच डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
बिहारराज्यरोहतास

शशि भूषण सिंह को भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

शशि भूषण सिंह को भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ( रोहतास): दावथ निवासी शशि भूषण सिंह को भाजयुमो का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिला अध्यक्ष रितेश राज ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए शशि भूषण सिंह को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। सिंह लंबे समय से छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं।

कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उनकी छवि एक क्रांतिकारी छात्र नेता के रूप में रही है। नए दायित्व मिलने पर सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने पार्टी के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश राज और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों में धनजी पाण्डेय,बीटू तिवारी, शुभम तिवारी, नेट लाल ठाकुर, गुड्डू तिवारी, मणिशंकर सिंह,अमन पाण्डेय,ठुनमून सिंह, गुड्डू गुप्ता, सोनू कुमार, विनय कुमार, विकास लाल, सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Check Also
Close