[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

यात्री गण कृपया ध्यान दें! रेलवे करेंगी ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य। झाझा, किऊल, जसीडीह, बाढ़ मोकामा, जाने वाले यात्री ये खबर जरूर पढ़ें।सुगौली बैंक परिसर से आर्मी जवान की मोटरसाइकिल चोरी, CCTV और चौकीदार के बावजूद वारदातरक्सौल, बैरगनिया और सीतामढ़ी वालों को बड़ी राहत, चलेगी फिरोजपुर झंझारपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशलराजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्यामबाबू पाल के अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न।निजी विद्यालयों के शुल्क पर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय के आदेश के अनुपालन की मानक संचालन प्रक्रियाप्रस्तावित एयरस्ट्रिप की व्यवहार्यता रिपोर्ट (Feasibility Report) तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया: डीएम मोतिहारीजैनिथ सौशल फाउंडेशन के जिला महासचिव पीयूष कुमार को मिली प्रशंसाबटिया निवासी समाज सेवी लल्लू बरनवाल के 70 वर्षिय पिता का हृदय गति रुकने से हुई निधनजमुई जिला के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन हेतु निर्वाचन की तिथि घोषित।15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक जिले के सभी विद्यालयों का व्यापक निरीक्षण एवं अनुश्रवण अभियान संचालित किया जाएगा: डीएम मोतिहारी
बिहारराज्यरोहतास

दावथ प्रखंड में तुरहा समाज ने शनिचरा बाबा का वार्षिक पूजनोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया

दावथ प्रखंड में तुरहा समाज ने शनिचरा बाबा का वार्षिक पूजनोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ ( रोहतास): दावथ प्रखंड में शनिवार को तुरहा समाज के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ शनिचरा बाबा का वार्षिक पूजनोत्सव बड़े ही धूम धाम से किया।

इस अवसर पर दावथ प्रखंड के नगर पंचायत कोआथ हाई स्कूल के पास शनिचरा बाबा मंदिर में तथा सूर्यपुरा नहर के पास स्थित शनिचरा बाबा मंदिर में वार्षिक पूजनोत्सव पुरोहित जी के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया।

जिसमें तुरहा समाज के लोगों ने अपने इष्ट देवता के रूप में शनिचरा बाबा मंदिर में विशेष अनुष्ठान किया।मालूम हो कि प्रत्येक वर्ष होने वाले इस शनिचरा बाबा के मंदिर में पूजा समिति के तत्वाधान में किया जाता है।

जहां भव्य मेला का भी आयोजन किया गया।वहीं आसपास के पुरुष महिला पूजा के साथ ही मेले का भी लुत्फ उठाते हैं।ऐसे तो समुदाय विशेष के द्वारा इस पूजा का आयोजन जरूर होता है ।

लेकिन क्षेत्र विशेष की दृष्टि से इस देवता को महत्वपूर्ण मानते हुए दूर-दराज से लोग आते हैं ,और अपनी ग्रह नक्षत्र को देखते हुए पूजा में शामिल होते हैं।वही मेला घूमने के लिए भी इस स्थल पर आते हैं।जबकि रात्रि में भोजपुरी भजन गायकों का कार्यक्रम भी किया गया।

Check Also
Close