[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
जमुईबिहारराज्य

लो० रा० पार्टी द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ

लो० रा० पार्टी द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

( चकाई विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक प्रत्याशी संजय प्रसाद मंडल ने गंदर पंचायत से किया जन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ )

 चकाई विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक प्रत्याशी सह लोजपा रामविलास के बिहार प्रदेश सचिव श्री संजय प्रसाद मंडल के द्वारा रविवार को जन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ चकाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सोनो प्रखंड के गंदर पंचायत मे शुभारंभ किया गया है ।

कार्यक्रम का शुभारंभ बानाडीह गांव से करते हुए महुगांय होते हुए इंटवा , ब्रहाबांक , कटावत , गंदर , भुराहा के रास्ते कटहराटांड़ गांव जाकर समापन किया गया । कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता और जन समर्थक संजय प्रसाद मंडल के साथ शामिल थे।

कार्यक्रम के दौरान जन समर्थकों ने चीराग पासवान जिंदाबाद , संजय प्रसाद मंडल जिंदाबाद , चकाई का विधायक केसा हो संजय प्रसाद मंडल जैसा हो का जमकर नारा लगाया ।

श्री मंडल ने उपस्थित जन समर्थकों को एनडीए सरकार के कार्यों को गिनाते हुए एनडीए गठबंधन की सरकार पुनः बनाने के लिए एकजुट होने तथा विपक्षियों को मुहतोड़ जवाब देने की अपील की ।

श्री मंडल ने लोगों से कहा कि किसी के बहकावे में नहीं आवें ओर भ्रमित नहीं होना हे , क्योंकि विपक्षी पार्टी आपको भ्रमित करने का प्रयास करेंगे , इससे बचें और एनडीए सरकार को पुर्ण बहुमत से जिताने के लिए एकत्रित होकर कार्य करें ।

कार्यक्रम के दौरान श्री मंडल के साथ अल्प संख्यक सैल के प्रधान महासचिव सह मुंगेर प्रभारी मो० मोतीउल्लाह , सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक प्रत्याशी सुभाष पासवान , चकाई प्रखंड अध्यक्ष उदय कुमार पासवान , मो० नौशाद सहित अन्य सक्रिय नेता और कार्यकर्ता शामिल थे । ज्ञात हो कि संजय प्रसाद मंडल के काफिले में बड़ी संख्या में दो पहिया वाहन ओर चार पहिया वाहन साथ साथ चल रहे थे ।

Check Also
Close