[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

यात्री गण कृपया ध्यान दें! रेलवे करेंगी ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य। झाझा, किऊल, जसीडीह, बाढ़ मोकामा, जाने वाले यात्री ये खबर जरूर पढ़ें।सुगौली बैंक परिसर से आर्मी जवान की मोटरसाइकिल चोरी, CCTV और चौकीदार के बावजूद वारदातरक्सौल, बैरगनिया और सीतामढ़ी वालों को बड़ी राहत, चलेगी फिरोजपुर झंझारपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशलराजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्यामबाबू पाल के अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न।निजी विद्यालयों के शुल्क पर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय के आदेश के अनुपालन की मानक संचालन प्रक्रियाप्रस्तावित एयरस्ट्रिप की व्यवहार्यता रिपोर्ट (Feasibility Report) तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया: डीएम मोतिहारीजैनिथ सौशल फाउंडेशन के जिला महासचिव पीयूष कुमार को मिली प्रशंसाबटिया निवासी समाज सेवी लल्लू बरनवाल के 70 वर्षिय पिता का हृदय गति रुकने से हुई निधनजमुई जिला के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन हेतु निर्वाचन की तिथि घोषित।15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक जिले के सभी विद्यालयों का व्यापक निरीक्षण एवं अनुश्रवण अभियान संचालित किया जाएगा: डीएम मोतिहारी
बिहारराज्यवैशाली

रिटायर्ड बिजली कर्मी की गोली मारकर हत्या

रिटायर्ड बिजली कर्मी की गोली मारकर हत्या

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

हाजीपुर बिदुपुर थाना क्षेत्र के पकौली गांव के पास सोमवार देर रात रिटायर्ड बिजली कर्मी शिव शंकर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। परिजनों के अनुसार, शिव शंकर रिटायरमेंट के बाद जमीन की खरीद-बिक्री का काम करते थे और उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

यह घटना रात करीब 11 बजे की है, जब शिव शंकर अपने पुराने घर भैरोपुर से पकौली जा रहे थे। अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोलीबारी की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चार गोली के खोखे बरामद किए हैं।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या के कारणों और अपराधियों की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी है।

Check Also
Close