[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

RPF POST के तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार एवं टीम को मिली बड़ी सफलता, हजारों रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामदशिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, 12 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्राट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामनेअरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशिचंदौली के चर्चित डांसिंग सुपरकॉप नितेश सिंह यादव अब विवादों में आ गए हैअनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौतNEET UG परीक्षा 2026 मोतिहारी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई संपन्ननिशांत कुमार की यात्रा आज होगी शुरू, दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे पूर्वी चंपारणचंदौली में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक ने प्रेमिका के सामने तानी गोली पिस्टल,
बिहारराज्यरोहतास

अखंड सौभाग्य और मनोवांछित फल के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत

अखंड सौभाग्य और मनोवांछित फल के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट

दावथ (रोहतास): भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हस्त नक्षत्र के दिन मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र में सुहागिनों ने हरितालिका व्रत रखा।

पूरे दिन उपवास के साथ संध्या समय में व्रत से संबंधित सुहागिनों ने कथा श्रवण किया। मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए घने जंगल में तपस्या की थी।

जब उनके पिता ने उनका विवाह भगवान विष्णु से तय कर दिया था। सखियों ने उन्हें जंगल ले जाकर भगवान शिव की पूजा करने में मदद की और शिवजी ने प्रसन्न होकर उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया।

इस प्रकार हरतालिका तीज का व्रत माता पार्वती की कठोर तपस्या और शिव-पार्वती के पुनर्मिलन की याद में रखा जाता है। जिससे अखंड सौभाग्य और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।कथा श्रवण एवं पूजन के समय नए वस्त्र एवं श्रृंगार धारण कर विधि विधान के साथ यह व्रत किया जाता है।

Check Also
Close