[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई न्यायालय के आदेश पर सोनो पुलिस ने तीन आरोपियों के घर की कुर्की-जब्तीझाझा: लक्ष्मण बंका बने राजस्थान नव युवक संघ के अध्यक्ष तो वहीं, प्रशान्त सुल्तानिया को मिला महासचिव का दायित्वआधुनिक, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के केंद्र होंगे सरस्वती विद्या निकेतन:- जिलाधिकारी मोतिहारीमोतिहारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कारतूस फैक्ट्री का भंडाफोड़; 500 से अधिक कारतूस बरामद, 4 गिरफ्तारहरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार का हुआ तबादलादावथ सीएचसी में यक्ष्मा मित्रों ने टीबी मरीजों को बांटा पोषक आहार, 32 चिन्हित मरीजों को दी गई पोषण किट, टीबी उन्मूलन अभियान को मिली गतिएसडीपीओ ने जनता दरबार में सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के दिए निर्देशहाजत में अनिल कुशवाहा की मौत और प्रसूता रागनी कुमारी की मृत्यु की उच्चस्तरीय जांच हो, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई: सत्येन्द्र रंजनअपहृता खुशी कुमारी, हत्यारोपी सलाउद्दीन अंसारी एवं कलीम अंसारी को सोनो पुलिस ने किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के अभियुक्त के घर की गई कुर्की जप्तीउत्पाद विभाग की हाजत में युवक की मौत पर गरमाई सियासत, अरवल विकास मंच ने 20 जुलाई को बुलाई बुद्धिजीवियों की बैठक
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

राशन कालाबाजारी में रामपुर पैक्स अध्यक्ष पर भंगहा थाना में केस दर्ज 

राशन कालाबाजारी में रामपुर पैक्स अध्यक्ष पर भंगहा थाना में केस दर्ज

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: भंगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर पैक्स अध्यक्ष मुन्ना यादव के द्वारा राशन की कुल दो सौ नौ बोरियों का कालबाजारी कर दिया गया है। एसडीओ के निर्देश पर बने तीन सदस्यीय टीम के के द्वारा जांच के दौरान मामला प्रकाश में आया।

राशन की बोरियों के कलाबाजारी को लेकर एम‌ओ सुप्रिया कुमारी ने भंगहा थाना में रामपुर पैक्स अध्यक्ष मुन्ना यादव के विरुद्ध प्रतिनिधि दर्ज कराया है ।

जिसमें कहा गया है कि रामपुर पैक्स अध्यक्ष मुन्ना यादव के द्वारा 21.04 किवंटल गेहूं और 84.30 क्विंटल चावल अर्थात कुल दो सौ नौ बोरा का उठाव कर सुरक्षित अपने गोदाम पर रख लिया गया।

जब जांच की गयी तो जांच के दौरान दो सौ नौ राशन की बोरियां नहीं मिली। इससे स्पष्ट होता है कि राशन गरीबों उपभोक्ताओं की देने के बजाय कालाबजरी कर दी गयी है।

इस संबंध में पैक्स अध्यक्ष के द्वारा स्पष्टीकरण का सही व ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया। वहीं भंगहा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि रामपुर पैक्स अध्यक्ष मुन्ना यादव के विरुद्ध बीएनसी के सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Check Also
Close