[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मोतिहारी में एसपी स्वर्ण प्रभात सख्त, लापरवाह पुलिसकर्मियों पर होगी कठोर कार्रवाईवाह रे चंदौली चकिया कोतवाली थाना पुलिस! पीड़िता कई महीनो दिन से थाने के चक्कर काट रही, चकिया पुलिस बेरहमी से केश को दबाता रहाअरवल में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, शांतिपूर्ण पर्व मनाने पर जोरअपराध नियंत्रण को लेकर अरवल एसपी डॉ. नवजोत सिमी ने की समीक्षा बैठक180 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तारउड़ीसा के जगन्नाथ पुरी मन्दिर की तर्ज पर सज रहा वैष्णवी दुर्गा मन्दिर का पंडाल। हर बार कुछ नया लुक लेकर आती हैं कमिटी। उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, इस बार भी जिले में होगा टॉप मां वैष्णवी दुर्गा मन्दिर का पण्डालदुर्गा प्रतिमाओं को खंडित करने के आरोप में युवक पकड़ा गया, पुलिस के हवालेकुण्डवा चैनपुर SIT की बड़ी कार्रवाई: कांड का मास्टरमाइंड उत्तराखंड से गिरफ्तारदुर्गा पूजा को लेकर कुण्डवा चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठकचकिया कोतवाली पुलिस प्रशासन की लापरवाही से पीड़िता का निकला दर्द बयांन
बिहारराज्यवैशाली

पूर्व में कार्यरत कर्मियों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र का वितरण प्रभारी मंत्री एवं जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया दीप प्रज्वलित

पूर्व में कार्यरत कर्मियों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र का वितरण प्रभारी मंत्री एवं जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया दीप प्रज्वलित

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट

हाजीपुर शिक्षा विभाग अंतर्गत पूर्व में कार्यरत कर्मियों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र का वितरण समारोह का शुभारंभ डीआरसीसी, हाजीपुर, वैशाली में माननीय मंत्री ऊर्जा योजना एवं विकास विभाग बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री वैशाली, श्री बृजेंद्र प्रसाद यादव व जिला पदाधिकारी वैशाली, श्रीमती वर्षा सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में 79 वि‌द्यालय लिपिक को एवं परिचारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया जो जिले के विभिन्न वि‌द्यालयों में पदस्थापित होकर कार्य करेंगे।

माननीय मंत्री के द्वारा अपने संबोधन में सभी नवनियुक्त लिपिक को एवं परिचारियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई व वैशाली के विकास की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए नियुक्ति प्राप्त करने वाले सभी नवनियुक्तों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

तो वहीं जिला पदाधिकारी, वैशाली के द्वारा सभी नवनियुक्त लिपिक एवं परिचारी को अपना कार्य पूर्ण कर्तव्य निष्ठा से करने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही शिक्षा विभाग के उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन और प्रतिभा प्रदर्शन की अपील के साथ शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए सभी नवनियुक्तों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

इस कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत शपथ भी लिया गया और साथ ही साथ दहेज न लेने एवं देने की शपथ ली गई।

अंतत जिला शिक्षा पदाधिकारी वैशाली श्री रविंद्र कुमार के द्वारा उपस्थित माननीय मंत्री, जिला पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता जिला स्थापना शाखा, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, वैशाली, जिला आपूर्ति पदाधिकारी वैशाली, व शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी एवं नव नियुक्त सभी कर्मियों को धन्यवाद देकर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई। उपरोक्त कार्यक्रम में

Check Also
Close