[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मोतिहारी में एसपी स्वर्ण प्रभात सख्त, लापरवाह पुलिसकर्मियों पर होगी कठोर कार्रवाईवाह रे चंदौली चकिया कोतवाली थाना पुलिस! पीड़िता कई महीनो दिन से थाने के चक्कर काट रही, चकिया पुलिस बेरहमी से केश को दबाता रहाअरवल में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, शांतिपूर्ण पर्व मनाने पर जोरअपराध नियंत्रण को लेकर अरवल एसपी डॉ. नवजोत सिमी ने की समीक्षा बैठक180 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तारउड़ीसा के जगन्नाथ पुरी मन्दिर की तर्ज पर सज रहा वैष्णवी दुर्गा मन्दिर का पंडाल। हर बार कुछ नया लुक लेकर आती हैं कमिटी। उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, इस बार भी जिले में होगा टॉप मां वैष्णवी दुर्गा मन्दिर का पण्डालदुर्गा प्रतिमाओं को खंडित करने के आरोप में युवक पकड़ा गया, पुलिस के हवालेकुण्डवा चैनपुर SIT की बड़ी कार्रवाई: कांड का मास्टरमाइंड उत्तराखंड से गिरफ्तारदुर्गा पूजा को लेकर कुण्डवा चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठकचकिया कोतवाली पुलिस प्रशासन की लापरवाही से पीड़िता का निकला दर्द बयांन
जमुईबिहारराज्य

संजय कुमार मंडल का जन संवाद कार्यक्रम लगातार जारी, आदर्श पंचायत दहियारी में बड़ी संख्या में लोगों ने किया स्वागत 

संजय कुमार मंडल का जन संवाद कार्यक्रम लगातार जारी, आदर्श पंचायत दहियारी में बड़ी संख्या में लोगों ने किया स्वागत

आदर्श पंचायत दहियारी के जनता ने संजय मंडल को पुर्ण बहुमत से जिताकर पटना भेजने का लिया संकल्प

बड़ी संख्या में लोगों ने राजद को छोड़कर लोजपा रामविलास का थामा दामन

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

जमुई: लोजपा रामविलास के द्वारा लगातार जारी जन संवाद कार्यक्रम रविवार को आदर्श ग्राम पंचायत राज दहियारी के विभिन्न गांवों में किया गया ।

लोजपा रामविलास के बिहार प्रदेश सचिव सह चकाई विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक प्रत्याशी श्री संजय कुमार मंडल अपने प्रखर नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत के सिद्धेश्वरी , बरसोतिया , बटिया , गिद्धाडीह , अम्माटिल्हा , मनरिया , मोदीटोला दहियारी , खेरा लेवाड़ , पिंडारी आदि गांवों में जाकर जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मुख्यमंत्री नितीश कुमार का योजनाएं की जानकारी विस्तार पूर्वक दी । इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने उन्हें फुल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया ।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संजय कुमार मंडल जिंदाबाद , चिराग पासवान जिंदाबाद का नारा लगाते हुए कहा कि चकाई का विधायक कैसा हो संजय कुमार मंडल जेसा हो । श्री मंडल ने एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्षी पर करारा हमला करते हुए सजग रहने की अपील की ।

उन्होंने आगे कहा कि विपक्षी पार्टी जनता को बहकाने ओर भ्रमित करने का प्रयास करेगा , लिहाजा आप सभी जनता जनार्दन सजग रहते हुए एनडीए गठबंधन को भारी बहुमत से जित दिलायें ।

कार्यक्रम के दौरान श्री मंडल के साथ चकाई प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार पासवान , समाज सेवी पंकज कुमार साव , चकाई के युवा प्रखंड अध्यक्ष उदय कुमार पासवान , मुकेश कुमार पासवान , भरत सिंह , डबलु चंद्रवंशी , बिनोद मंडल , मोहन सिंह , ललन बरनवाल आदि सहित बड़ी संख्या में कर्मठ कार्यकर्ता गण शामिल थे।

ज्ञात हो कि आदर्श ग्राम पंचायत राज दहियारी के ग्रामीणों ने संजय कुमार मंडल को पुर्ण बहुमत से जिताकर पटना भेजने का संकल्प लिया , साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने राजद को छोड़कर लोजपा रामविलास का दामन थामा । जिन्हे श्री मंडल के द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया है ।

Check Also
Close