[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

ट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामनेअरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशिचंदौली के चर्चित डांसिंग सुपरकॉप नितेश सिंह यादव अब विवादों में आ गए हैअनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौतNEET UG परीक्षा 2026 मोतिहारी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई संपन्ननिशांत कुमार की यात्रा आज होगी शुरू, दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे पूर्वी चंपारणचंदौली में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक ने प्रेमिका के सामने तानी गोली पिस्टल,पूर्वी चम्पारण के लिए गौरव का क्षण— भारतीय निर्वाचन आयोग के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में 1 सदस्य के रूप में जिले के मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार भी ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय दौरे में शामिल होंगे।हर घर से निकलेगा अफसर: पूर्वी चंपारण में शिक्षा की नई क्रांति का आगाज
बिहारराज्यरोहतास

युवाओं के भविष्य के साथ गांव की तस्वीर भी बदलेगी तेजस्वी सरकार: – धर्मेंद्र चौधरी

युवाओं के भविष्य के साथ गांव की तस्वीर भी बदलेगी तेजस्वी सरकार: – धर्मेंद्र चौधरी

राजद का रोजगार संवाद कार्यक्रम आयोजित

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) दावथ प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत कोआथ मे रोजगार संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों के साथ राजद कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल हुए।

जानकारी देते हुए दिनारा विधानसभा के युवा राजद नेता सह भावी प्रत्याशी धर्मेन्द्र चौधरी ने कहा कि पूर्व के दो वर्षों की राजद और जदयू गठबंधन सरकार ने युवाओं को शिक्षक एवं अन्य विभागों में सरकारी नौकरी देने का काम किया।

जो बिहार के लिए एक मिसाल है। आगामी होने वाले विधानसभा में आप लोग तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करें और उन्हें मुख्यमंत्री बनाएं उसके बाद बिहार के युवाओं का भविष्य संवारने का काम तेजस्वी सरकार करेगी।

युवाओं के भविष्य के साथ-साथ गांव की तस्वीर बदलने का काम भी तेजस्वी सरकार करेगी। खासकर सरकारी नौकरी के साथ-साथ बिहार में उद्योगों की स्थापना एकमात्र तेजस्वी यादव की सरकार ही कर सकती है।

तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद सभी महिलाओं को माई -बहिन योजना के तहत ढाई हजार रुपए प्रतिमाह घरेलू रसोई गैस ₹500 में सभी को 200 यूनिट बिजली फ्री, बृद्ध,बिधवा, दिब्यांग का पेंसन 1500युवाओं को सरकारी नौकरी के साथ-साथ रोजगार के नए आयाम देखने को मिलेगा।

वर्तमान सरकार में अफसर शाही के साथ-साथ बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार जारी है। अफसर शाही अगर कोई समाप्त कर सकता है तो महागठबंधन की सरकार ही कर सकती है।

कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष हैदर सिद्दीकी, राजेश यादव, चन्द्रमा सिंह,कांग्रेस नेता रघुनाथ सिंह, विकेश यादव,असगर इमाम, चाँद मियाँ सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also
Close