[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

यात्री गण कृपया ध्यान दें! रेलवे करेंगी ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य। झाझा, किऊल, जसीडीह, बाढ़ मोकामा, जाने वाले यात्री ये खबर जरूर पढ़ें।सुगौली बैंक परिसर से आर्मी जवान की मोटरसाइकिल चोरी, CCTV और चौकीदार के बावजूद वारदातरक्सौल, बैरगनिया और सीतामढ़ी वालों को बड़ी राहत, चलेगी फिरोजपुर झंझारपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशलराजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्यामबाबू पाल के अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न।निजी विद्यालयों के शुल्क पर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय के आदेश के अनुपालन की मानक संचालन प्रक्रियाप्रस्तावित एयरस्ट्रिप की व्यवहार्यता रिपोर्ट (Feasibility Report) तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया: डीएम मोतिहारीजैनिथ सौशल फाउंडेशन के जिला महासचिव पीयूष कुमार को मिली प्रशंसाबटिया निवासी समाज सेवी लल्लू बरनवाल के 70 वर्षिय पिता का हृदय गति रुकने से हुई निधनजमुई जिला के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन हेतु निर्वाचन की तिथि घोषित।15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक जिले के सभी विद्यालयों का व्यापक निरीक्षण एवं अनुश्रवण अभियान संचालित किया जाएगा: डीएम मोतिहारी
बिहारराज्यरोहतास

सरकारी होर्डिंग्स के साथ तोड़ फोड़ करने वाले पर होंगी करवाई

सरकारी होर्डिंग्स के साथ तोड़ फोड़ करने वाले पर होंगी करवाई

रोहतास संवाददाता रोहित कुमार की रिपोर्ट 

जिले के विभिन्न स्थानों पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए लगाए गए सरकारी होर्डिंग्स पर हाल के दिनों में असामाजिक तत्वों द्वारा क्षति पहुंचाने की सूचना प्राप्त हुई है।

इसके अलावा, बिना पूर्व अनुमति राजनीतिक दलों और अन्य विभागों द्वारा सरकारी होर्डिंग्स पर अपने फ्लैक्स लगाने का मामला भी सामने आया है। जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष रंजन ने बताया कि सरकारी होर्डिंग्स पर इस प्रकार की हरकतें पूर्णतः अवैध एवं अस्वीकार्य हैं।

बिना अनुमति फ्लैक्स लगाना या सरकारी प्रचार सामग्री को नुकसान पहुंचाना न केवल सरकारी कार्य में बाधा है, बल्कि आमजन तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में भी रुकावट डालता है। किसी भी परिस्थिति में ऐसे कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आम नागरिकों से अपील की कि वे सरकारी होर्डिंग्स की सुरक्षा में सहयोग करें और यदि कहीं इस प्रकार की अवैध गतिविधि दिखे तो तुरंत जिला प्रशासन या जनसंपर्क कार्यालय को सूचना दें। सरकारी होर्डिंग्स को क्षति पहुंचाने, बिना अनुमति फ्लैक्स लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Check Also
Close