[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यरोहतास

अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद जी का मनाया गया 51 वां शहादत दिवस समारोह

अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद जी का मनाया गया 51 वां शहादत दिवस समारोह

“दस का शासन नब्बे पर, नहीं चलेगा – नहीं चलेगा,

सौ में नब्बे शोषित है, नब्बे भाग हमारा है,

धन धरती और राजपाट में नब्बे भाग हमारा है |”-बाबू जगदेव प्रसाद

रोहतास तिलौथू संवाददाता रोहित कुमार की रिपोर्ट 

शोषितो गरीबों पिछड़ों कमजोर दलित आदिवासियों की लड़ाई लड़ने वाले जगदेव बाबू की हत्या 5 सितंबर को कुर्था में निर्मम तरीके से गोली मारकर कर दी गई थी।

जिनकी हत्या से पूरा विश्व अवाक था एवं गरीबों की लड़ाई लड़ने वाले लोग समझ नहीं पा रहे थे कि शहीद जगदेव प्रसाद की हत्या क्यों की गई।

“जगदेव बाबू ने कहा था कि पहले पीढ़ी के लोग मारे जाएंगे दूसरे पीढ़ी के लोग जेल जाएंगे और तीसरी पीढ़ी के लोग राज करेंगे”

शहीद जगदेव प्रसाद कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी जो शोषितों के हक-अधिकार, मान-सम्मान एवं बहू-बेटियों की इज्जत की रक्षा के लिए अपने सीने पर गोली खाई थी। वर्तमान समय में शहीद जगदेव प्रसाद के विचारों की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है।

जगदेव प्रसाद ने भारतीय समाज को दो भागों में बांटा एक शोषण करने वाला शोषक और जिसका शोषण हो रहा है वह शोषित था। शहीद जगदेव प्रसाद बड़े प्रमुखता से शोषित राज लाने की बात कह रहे थे। यही बात शोषकों को खटकी एवं तत्कालीन सरकार के साथ मिलकर शहीद जगदेव प्रसाद को गोली मारकर छल से हत्या कर दी।

शहीद जगदेव प्रसाद के विचारों को लेकर मौर्य शक्ति लगातार आगे बढ़ रहा है और उनकी सोच को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास वर्षों से कर रहा है। तुमने एक जगदेव प्रसाद की हत्या की आज लाखों जगदेव पैदा ले चुके हैं। जगदेव प्रसाद तो चले गए लेकिन आज शोषितों के कानों में उनकी विचारधारा प्रमुखता से गूंज रही है।

शहीद जगदेव प्रसाद अपने जीवन काल में ही पिछड़े वर्गों को बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी दिलाए आज जो भी पिछड़ा वर्ग से आने वाले बिहार का मुख्यमंत्री बन रहे हैं वह जगदेव प्रसाद के आहुति का प्रतिफल ही है की लड़ाई लड़ने की चेतना 90% शोषितों में आई।

शहीद जगदेव प्रसाद के 51वे शहादत दिवस पर शत्-शत् नमन। जगदेव प्रसाद अमर रहें अमर रहें

Check Also
Close