[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सिसवा पंचायत के मुखिया तान्या प्रवीण द्वारा कराया गया रक्तदान शिविर का आयोजनरेल आंदोलन के सूत्रधार मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव ने चलवाया हस्ताक्षर अभियानमग विद्वत परिषद देव धाम की बैठक में 2026 के कार्यक्रमों पर मंथनबस की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने बस को फूंकाअरवल जिला से NDA के प्रचंड जीत पर हुआ आभार सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन कुर्था विधानसभा 215 की महान जनता–मालिकों को शत-शत नमन: पप्पू वर्माएनडीए के ऐतिहासिक जीत पर समर्थकों ने अबीर गुलाल लगाकर बाटी मिठाइयांपूर्वी चंपारण जिला के रक्सौल अनुमंडल शहर बाजार कि दशा दुर्दशानीतीश ने चिराग को गले लगाकर दी जीत की बधाई, सरकार गठन से पहले बड़ी राजनीतिक मुलाकातभाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल का मेहनत रंग लाया, चुनाव परिणाम में मिली चमत्कार 
टॉप न्यूज़बिहारराज्य

आज भद्रमाह शुक्लपक्ष पूर्णिमा के साथ लगेगा चंद्रग्रहण, जाने क्या करे क्या नहीं करे..

आज भद्रमाह शुक्लपक्ष पूर्णिमा के साथ लगेगा चंद्रग्रहण, जाने क्या करे क्या नहीं करे..

आज 07 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा है। यह दिन पूर्णतया भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में साधक गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान कर भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। साथ ही जप-तप और दान-पुण्य करते हैं।

ज्योतिषीय गणना की मानें तो भाद्रपद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसके लिए सूतक भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण के समय पृथ्वी पर राहु का प्रभाव बहतु बढ़ जाता है। इसके लिए ग्रहण के दौरान शुभ काम करने की मनाही होती है। साथ ही खानपान से भी परहेज करने की सलाह दी जाती है। अनदेखी करने से व्यक्ति पर बुरा असर पड़ता है।

                 चंद्र ग्रहण

ज्योतिषियों की मानें तो साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 07 सितंबर को लगेगा। 07 सितंबर को चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 09 बजकर 58 मिनट से लेकर देर रात 01 बजकर 26 मिनट तक है। भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। इसके लिए सूतक मान्य होगा। सूतक दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से शुरू होगा। ग्रहण के साथ ही सूतक भी समाप्त होगा। ग्रहण के दौरान सावधानी अवश्य ही बरतें।

       चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें

ग्रहण के दौरान भोजन ग्रहण न करें।

ग्रहण के समय पूजा या आरती न करें।

चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान की मूर्ति को न छूएं।

ग्रहण के समय खाना बनाने से परहेज करें।

ग्रहण के समय सोने से भी परहेज करें।

चंद्र ग्रहण के समय नकारात्मक जगहों पर न जाएं।

धारदार कैंची, चाकू और सुई का इस्तेमाल न करें।

गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान घर में रहें।

नंगी आंखों से चंद्र ग्रहण को देखने की भूल न करें।

         ग्रहण के बाद क्या करें

ग्रहण के बाद घर को गंगाजल से शुद्ध करें।

ग्रहण के बाद स्नान-ध्यान जरूर करें।

सुविधा होने पर गंगाजल से स्नान करें।

स्नान-ध्यान के बाद विष्णु जी की पूजा करें।

पूजा के समय महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

पूजा के बाद आर्थिक स्थिति अनुसार दान करें।

इसके बाद भोजन ग्रहण करें

इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। इस शुभ अवसर पर सूतक लगने से पहले पूजा-पाठ कर लें। साथ ही पितरों का तर्पण भी कर सकते हैं॥

         ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः

Check Also
Close