[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
जमुईबिहारराज्य

विधायक बनते ही चकाई को मिलेगा अनुमंडल का दर्जा: संजय प्रसाद 

विधायक बनते ही चकाई को मिलेगा अनुमंडल का दर्जा: संजय प्रसाद

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

चकाई विधानसभा क्षेत्र से पूर्व जदयू प्रत्याशी सह पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने कहा कि यदि इस बार जनता उन्हें विधायक बनाकर विधानसभा भेजती है तो चकाई को अनुमंडल का दर्जा दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी ।

उन्होंने प्रेस रिलीज जारी करते हुए दावा किया कि जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और उन्हें हर जगह से अपार समर्थन व आशीर्वाद मिल रहा है । उन्होंने कहा की चकाई की भौगोलिक स्थिति और यहां की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए अनुमंडल बनना समय की मांग है ।

उन्होंने बताया कि अनुमंडल बनने से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और आम लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं की समाधान के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी । इससे शिक्षा , स्वास्थ्य और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में भी सुधार आएगा ।

पूर्व एमएलसी ने कहा कि चकाई के लोग लंबे समय से चकाई को अनुमंडल बनाने की मांग कर रहे हैं , लेकिन अब तक सिर्फ दो परिवार इस मुद्दे पर राजनीति करते रहे , जबकि ठोस पहल नहीं हो सकी । उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता के समर्थन से विधायक बनने पर इस दिशा में पहला कदम तुरंत उठाया जाएगा ।

मालूम हो की वे हमेशा क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में खड़े रहते हैं । जनता के विश्वास और सहयोग से चकाई को अनुमंडल का दर्जा दिलाना उनके जीवन का संकल्प है ।

Check Also
Close