[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

यात्री गण कृपया ध्यान दें! रेलवे करेंगी ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य। झाझा, किऊल, जसीडीह, बाढ़ मोकामा, जाने वाले यात्री ये खबर जरूर पढ़ें।सुगौली बैंक परिसर से आर्मी जवान की मोटरसाइकिल चोरी, CCTV और चौकीदार के बावजूद वारदातरक्सौल, बैरगनिया और सीतामढ़ी वालों को बड़ी राहत, चलेगी फिरोजपुर झंझारपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशलराजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्यामबाबू पाल के अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न।निजी विद्यालयों के शुल्क पर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय के आदेश के अनुपालन की मानक संचालन प्रक्रियाप्रस्तावित एयरस्ट्रिप की व्यवहार्यता रिपोर्ट (Feasibility Report) तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया: डीएम मोतिहारीजैनिथ सौशल फाउंडेशन के जिला महासचिव पीयूष कुमार को मिली प्रशंसाबटिया निवासी समाज सेवी लल्लू बरनवाल के 70 वर्षिय पिता का हृदय गति रुकने से हुई निधनजमुई जिला के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन हेतु निर्वाचन की तिथि घोषित।15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक जिले के सभी विद्यालयों का व्यापक निरीक्षण एवं अनुश्रवण अभियान संचालित किया जाएगा: डीएम मोतिहारी
बिहारराज्यरोहतास

रोहतास: ऑटो व ट्रक में जोरदार टक्कर, दो बच्चे समेत तीन की दर्दनाक मौत

रोहतास: ऑटो व ट्रक में जोरदार टक्कर, दो बच्चे समेत तीन की दर्दनाक मौत

रोहतास जिला ब्यूरो रोहित कुमार की रिपोर्ट 

रोहतास जिले में सोमवार सुबह सड़क हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मामा और उसके भगिना-भागिनी हैं। दरअसल, ऑटो चाल 22 वर्षीय चितरंजन यादव अपनी बहन सुनीता देवी, 8 वर्षीय भगिना आयुष कुमार एवं 10 वर्षीय भगिनी सोनाक्षी कुमारी को लेकर उनके मायके जा रहे थे।

इसी दौरान तिलौथू थाना क्षेत्र में रेड़िया गांव के पास ऑटो और ट्रक में टक्कर हुई। जिसमें चितरंजन यादव, सोनाक्षी कुमारी और आयुष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं बहन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे के वक्त ट्रक की स्पीड 80 से ज्यादा थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

ऑटो चला रहे चितरंजन का शव ड्राइविंग सीट से बाहर लटक गया था। वहीं बच्चे का शव पिछली सीट पर पड़ा था। बगल में बैठी बहन की बॉडी अकड़ गई थी। उसकी गोद में बेटी का शव था। हालांकि, बहन इलाज चल रहा है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बच्चे के दादा ने बताया कि दोनों बच्चे दुर्गा पूजा का मेला देखने अपने नानी के घर जा रहे थे। मैंने उन्हें 2 हजार रुपए भी दिए थे। बच्चे बोल रहे थे कि मामा गांव जा रहे हैं वहां पर दशहरा में मिठाई खरीद कर खाएंगे।

क्या पता था ऐसा कुछ हो जाएगा। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ी को जब्त करते हुए मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Check Also
Close