[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यसीतामढ़ी

राजद ने अपने जुझारु महिला नेत्री को टिकट नहीं देकर बिहार में फैलाया गलत संदेश

राजद ने अपने जुझारु महिला नेत्री को टिकट नहीं देकर बिहार में फैलाया गलत संदेश

कलवार सेवक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरविन्द वर्मा ने कलवार समाज से की अपील रितु जायसवाल को परिहार में तन, मन और धन से करें सहयोग

रिपोर्ट इंदु प्रभा

सीतामढ़ी। राजद की फायर ब्रांड नेत्री रितु जायसवाल ने परिहार विधान सभा क्षेत्र में चुनाव हारने के बाद भी क्षेत्र की जनता से जुड़ी रही, लोगों के दुःख दर्द में हाथ बंटाती रही।

बावजूद इसके राजद के सुप्रीमो ने रितु जायसवाल की आस पर पानी फेर दिया और पार्टी के साथ गद्दारी करने वाले को पुरस्कार स्वरूप टिकट दे दिया ।

रितु जायसवाल को टिकट नहीं देना, राजद द्वारा बिहार के कलवार समाज के साथ धोखा देने जैसा है। टिकट देना फिर वापस लेने का भी खेल खूब खेला गया। उक्त बातें कलवार सेवक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरविन्द वर्मा ने मीडिया से कही।

आगे उन्होंने कहा बिहार में रितु जायसवाल अपने कार्य कलापों से कलवार समाज के बीच ही नहीं गरीब, पिछड़े, अत्यंत पिछड़े, शोषित एवं दलित समाज के बीच भी काफी लोकप्रिय रही हैं। परिहार विधान सभा क्षेत्र के चप्पे चप्पे से अवगत हैं। मात्र कुछ सौ मतों से चुनाव पिछली बार हारी थी, फिर भी समाज के बीच रहीं।

आगे डॉ वर्मा ने कहा रितु जायसवाल से हर पार्टी के बरसाती मेढ़क की तरह नेतागिरी करने वालों को सीख लेनी चाहिए। रितु जायसवाल के निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का निर्णय स्वागत योग्य है।

डॉ अरविन्द वर्मा ने बिहार के तमाम कलवार बंधुओं से आग्रह है कि इस विषम परिस्थिति में परिहार जाकर ऋतु जायसवाल का आवश्यक सहयोग तन, मन और धन से सहयोग करें ताकि रितु जायसवाल रिकॉर्ड मतों से विजय श्री हासिल कर विधान सभा पहुंच सके।

Check Also
Close