[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

यात्री गण कृपया ध्यान दें! रेलवे करेंगी ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य। झाझा, किऊल, जसीडीह, बाढ़ मोकामा, जाने वाले यात्री ये खबर जरूर पढ़ें।सुगौली बैंक परिसर से आर्मी जवान की मोटरसाइकिल चोरी, CCTV और चौकीदार के बावजूद वारदातरक्सौल, बैरगनिया और सीतामढ़ी वालों को बड़ी राहत, चलेगी फिरोजपुर झंझारपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशलराजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्यामबाबू पाल के अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न।निजी विद्यालयों के शुल्क पर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय के आदेश के अनुपालन की मानक संचालन प्रक्रियाप्रस्तावित एयरस्ट्रिप की व्यवहार्यता रिपोर्ट (Feasibility Report) तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया: डीएम मोतिहारीजैनिथ सौशल फाउंडेशन के जिला महासचिव पीयूष कुमार को मिली प्रशंसाबटिया निवासी समाज सेवी लल्लू बरनवाल के 70 वर्षिय पिता का हृदय गति रुकने से हुई निधनजमुई जिला के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन हेतु निर्वाचन की तिथि घोषित।15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक जिले के सभी विद्यालयों का व्यापक निरीक्षण एवं अनुश्रवण अभियान संचालित किया जाएगा: डीएम मोतिहारी
कैमूरबिहारराज्य

मोहनिया विधानसभा से रवि पासवान बने राजद के अधिकृत उम्मीदवार

मोहनिया विधानसभा से रवि पासवान बने राजद के अधिकृत उम्मीदवार

रिपोर्ट रोहित कुमार

मोहनिया। कैमूर की राजनीति में उस समय एक बड़ा भूचाल आ गया था, जब मोहनिया विधानसभा क्षेत्र की राजद प्रत्याशी श्वेता सुमन का नामांकन रद्द कर दिया गया।

रद्द होते ही कैमूर ज़िला में राजनीति गरमाते हुए यह चर्चा बनने लगा कि अब मोहनिया विधानसभा से राजद उम्मीदवार कौन होगा। उसके बाद रवि पासवान का नाम उछलने लगा कि रवि को राजद उम्मीदवार बनाया जा सकता है। यह चर्चा कैमूर की धरती से होते हुए पटना तक पहुंची।

आख़िरकार रवि पासवान को मोहनिया विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। वे आनन फानन में पटना जाकर तेजस्वी यादव से मिलते हुए आशीर्वाद प्राप्त कर भविष्य के विधायक के रूप में चर्चा में आ गए। मालूम हो कि रवि पासवान पूर्व सांसद छेदी पासवान के बेटे हैं।

अधिकृत प्रत्याशी बनने के बाद रवि पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझे मोहनिया विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया, यह मेरा सौभाग्य है। मैं शीर्ष नेतृत्व लालू प्रसाद व बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के हृदय से आभार व धन्यवाद प्रकट करता हूँ।

उन्होंने मोहनिया की जनता-जनार्दन से सादर अनुरोध के साथ कहा है कि अपने सेवक, साथी, भाई और बेटा रवि पासवान को भारी मतों से विजय प्रदान कर मोहनिया की सेवा करने का मौका प्रदान करें।

Check Also
Close