[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाईयात्री गण कृपया ध्यान दें! रेलवे करेंगी ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य। झाझा, किऊल, जसीडीह, बाढ़ मोकामा, जाने वाले यात्री ये खबर जरूर पढ़ें।सुगौली बैंक परिसर से आर्मी जवान की मोटरसाइकिल चोरी, CCTV और चौकीदार के बावजूद वारदातरक्सौल, बैरगनिया और सीतामढ़ी वालों को बड़ी राहत, चलेगी फिरोजपुर झंझारपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशलराजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्यामबाबू पाल के अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न।निजी विद्यालयों के शुल्क पर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय के आदेश के अनुपालन की मानक संचालन प्रक्रियाप्रस्तावित एयरस्ट्रिप की व्यवहार्यता रिपोर्ट (Feasibility Report) तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया: डीएम मोतिहारीजैनिथ सौशल फाउंडेशन के जिला महासचिव पीयूष कुमार को मिली प्रशंसाबटिया निवासी समाज सेवी लल्लू बरनवाल के 70 वर्षिय पिता का हृदय गति रुकने से हुई निधनजमुई जिला के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन हेतु निर्वाचन की तिथि घोषित।
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

बीएलओ को मतदाता पर्ची व बुकलेट मुहैया करा अविलंब वितरण का मिला निर्देश

बीएलओ को मतदाता पर्ची व बुकलेट मुहैया करा अविलंब वितरण का मिला निर्देश

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

 मैनाटाड़: प्रखंड के 160 बूथों के वोटरों को उनके दरवाजे पर ही मतदाता पर्ची पहुंचाने के उद्देश्य से गुरूवार को जिला से प्राप्त मतदाता पर्ची और बुकलेट का वितरण बीएलओ के बीच किया गया।

बीडीओ दीपक राम ने बताया कि मतदाताओं के दरवाजे पर जाकर उन्हें मतदाता पर्ची का वितरण बीएलओ के माध्यम से करने का काम शुरू कर दिया गया है।सभी बीएलओ को गुरूवार के दिन प्रखंड कार्यालय बुलाकर मतदाता पर्ची और बुकलेट दे दिया गया है ।

सभी बीएलओ को सख्त निर्देश दिया गया है कि मतदाता पर्ची सभी वोटरों को सुलभता से मुहैया करा दें। बीडीओ ने बताया कि मतदाता पर्ची देने से उन्हें वोटिंग के दिन कोई परेशानी नहीं होगी।

क्योंकि उसमें वोटिंग करने को लेकर सारे आवश्यक जानकारियां दर्ज है। साथ ही मतदाता बुकलेट में मतदाता को क्या अधिकार है। बूथ पर क्या उन्हें सुविधा मिलनी चाहिए, ईवीएम का उपयोग कैसे करें आदि सारी बातें उसमें अंकित है।

बीडीओ ने बताया कि सभी बीएलओ को सख्त निर्देश दिया गया है मतदाता पर्ची मिलते ही 24 घंटे के अंदर मतदाता पर्ची और बुकलेट का वितरण कर अविलंब वितरण प्रतिवेदन प्रखंड निर्वाचन कार्यालय में जमा करावें।

अन्यथा लापरवाही बरतने वाले बीएलओ पर कार्रवाई के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय को लिख दिया जायेगा। मौके पर शिक्षक प्रेमप्रकाश कुशवाहा, सुमित कुमार, पंचानंद पड़ित,अनिल ठाकुर आदि मौजूद रहें।

Check Also
Close