[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
बिहारराज्यरोहतास

इतिहास पुराण संत और संस्कृति का अनादर करने वाले त्‍यागने योग्‍य: – जीयर स्‍वामी जी महाराज

इतिहास पुराण संत और संस्कृति का अनादर करने वाले त्‍यागने योग्‍य: – जीयर स्‍वामी जी महाराज

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) भारत के महान मनीषी संत श्री लक्ष्मी प्रपन्‍न जीयर स्वामी जी महाराज ने अगरेड़ गांव में प्रवचन करते हुए कहा कि जो व्यक्ति संस्कृति, संस्कार, संत, इतिहास, पुराण एवं मर्यादा को त्याग देता है, उसे त्याग देना चाहिए।

> कृष्ण अवतार में भगवान श्री कृष्ण समाज में असत्य पर सत्य के विजय के लिए सत्य के साथ अंत तक खड़े रहे, लेकिन उनके ही परिवार में जब उनके घर के लोग ही समाज, संस्कृति, सभ्यता, ईमानदारी, संत, महात्मा, इतिहास, पुराण का अनादर करने लगे तब भगवान श्री कृष्ण ने अपने लोगों का भी त्याग कर दिया था।

इससे हम सभी लोगों को भी यह संदेश प्राप्त होता है कि चाहे वह अपने घर का ही कोई व्यक्ति क्यों न हो यदि वह समाज, संस्कृति, संत, महात्मा, धर्म से उदास व्‍यवहार करता है तो उससे हमें अपने आप को जरूर मर्यादित रखना चाहिए। क्योंकि वैसे व्यक्ति समाज हित, राज्यहित, देशहित के लिए हितकारी नहीं है। बल्कि पृथ्वी पर वह एक भार के समान है। पृथ्वी माता पर जनसंख्या चाहे कितना भी बढ़ जाए उससे पृथ्वी माता कभी भी अपने आप को भारी महसूस नहीं करती हैं।

> लेकिन वही जब पृथ्वी पर वैसे व्यक्ति की संख्या बढ़ जाती है, जो दुराचारी होता है समाज संस्कृति को भ्रष्ट करने वाला होता है लगातार पृथ्वी पर गलत प्रकार के कामों को करता है, वैसे लोगों से ही पृथ्वी माता को भार महसूस होने लगता है।

भगवान श्री कृष्ण का अवतार असत्य पर सत्य को विजय दिलाने के लिए हुआ था। लेकिन जब उनके ही परिवार के लोग संत महात्माओं के साथ गलत व्यवहार करने लगे तब कृष्ण जी ने अपने परिवार के लोगों के व्यवहार को देखकर के बहुत ही दुखी हुए। इसीलिए समस्त प्राणियों को अपना आचरण धर्ममय रखना चाहिए।

Check Also
Close