
झाझा नगर परिषद् के अध्यक्ष संजय यादव की अध्यक्षता में हुई नगर परिषद् की बैठक, कुछ यूट्यूबर, के द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक वीडियो पर जताया कड़ा ऐतराज
कुछ का कहना है कि नगर परिषद् अलाव की व्यवस्था नहीं कर रही है?
कम्बल का वितरण नहीं किया जा रहा है?
तो हम उससे पूछना चाहतें हैं कि क्या चेयरमैन तुमसे पूछ कर कम्बल गरीबों को बांटेंगे?
नगर परिषद् तुम से आज्ञा लेकर अलाव बांटेगी?
कुछ लोगों के द्वारा नगर परिषद् को बदनाम करने की साजिशें रची जा रहीं है?
वैसे भी कुछ लफुओं को झाझा नगर परिषद् में हो रहे विकास कार्यों को देखने के लिए आँखें फूट गईं हैं शायद?
हम भी मांग करतें हैं नगर परिषद् के चेयरमैन, उप चेयरमैन से की जो भी जनता को गुमराह करता है, वैसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई हो।
नहीं तो एक कुत्ता टाईप का आदमी भी,भौंक कर चला जाएगा?
हांलांकि नगर परिषद् को बिना भेद भाव किए सभी को सुविधाएं मिलनी ही चाहिए। देनी ही चाहिए लेकिन किसी के कहने पर नहीं?
जैसा कि उप चेयरमैन बिपिन साव ने कहा है कि अफवाह फैलाने वालों पर हम कानूनी कार्रवाई करेंगे तो? अब वक्त आ चुका है?
वॉयरल वीडियो की सत्यता की जाँच जरूर करवाएं?
जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
खबर विस्तार से आगे पढ़ें…
आज झाझा: नगर परिषद के खिलाफ आम गरीब जनता के बीच अलाव, कम्बल की व्यवस्था न करने को लेकर वायरल किए गए पोस्ट पर मंगलवार को नप कार्यकाल में वार्ड पार्षदों ने मुख्य पार्षद संजय यादव की मौजूदगी में बैठक कर नाराजगी जाहिर किया और वायरल पोस्ट पर आपत्ति जताई।
मुख्य पार्षद संजय यादव ने कहा सोशल मीडिया के माध्यम से जो आरोप लगाया जा रहा है वह निराधार है। जब से शीत लहर की शुरुआत हुई है तभी से अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी गई।
इस तरह का मैसेज नगर परिषद क्षेत्र के जनता को दिग्भ्रमित करने के लिए वायरल किया गया और 3 जनवरी से बुजुर्ग , विधवा, दिव्यांग लोगों के बीच कम्बल भी वितरण किया जाएगा जिसकीं सूचना मीडिया के माध्यम से जारी किया गया है ।
इसके वावजूद भी कुछ लोग गलत मैसेज जनता के बीच वायरल कर नगर परिषद् को बदनाम करने की कोशिश कर रहे है।उपमुख्य पार्षद विपिन कुमार ने कहा कि कोई सबूत नही मिलने पर वैसे लोग सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल कर जनता को दिग्भर्मित करने का काम कर रहे है।
वैसे लोग मर्यादा का उल्लंघन न करे और इस तरह के झूठे मेसेज वायरल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष चौक चौराहों पर ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था की जाती है और इसवर्ष भी किया गया इसके अलावे कम्बल भी वितरित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में नगर परिषद् क्षेत्र के हर वार्ड में नली गली, सड़क सहित अन्य कई जनकल्याणकारी योजना को धरातल पर उतारकर विकास कार्य किया जा रहा है। मौके पर राजीव कुमार यादव, वार्ड पार्षद रंजन अकेला, विजय राम, इतु झा, पार्षद प्रतिनिधि वसीर अंसारी,दानिश खान आदि लोग मौजूद थे।




















