[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजारकुंडवा चैनपुर में SSB की बड़ी कार्रवाई, 200 नशीली गोलियां, गांजा और दो बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के तहत 20वीं वाहिनी SSB ने चलाया वंदे मातरम् एवं हर घर तिरंगा अभियानघोड़ासहन में घर के पीछे का खपड़ैल मकान तोड़कर चोरी, सोना-चांदी के जेवरात व ₹75 हजार नकद गायबखेत में धान का बिचड़ा डालने के दौरान वज्रपात से महिला की मौत, परिजनों में पसरा मातमझाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायलजमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने धूमधाम से मनाया अपना 17वां स्थापना दिवस
बिहारराज्यरोहतास

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

नोखा (रोहतास): पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रोहतास के नोखा प्रखंड में 35 दिवसीय Junior Beauty Practitioner (लघु उद्यमी) प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण 05 जनवरी 2026 से 09 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं एवं युवतियों को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रोहतास जिले के 9 प्रखंडों से महिलाएं एवं लड़कियां भाग ले रही हैं।

काराकाट प्रखंड से पूजा कुमारी, रूपा कुमारी, साकिन जहान से हेमा कुमारी, कोचस प्रखंड से प्रीति कुमारी तथा डिहरी प्रखंड से मनीषा कुमारी, करीना, रौशन सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से आई प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। प्रशिक्षण में ब्यूटी पार्लर संचालन, हेयर कटिंग, स्किन केयर, मेकअप, ब्राइडल मेकअप, ग्राहक प्रबंधन, लागत निर्धारण एवं व्यवसाय प्रारंभ करने की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है।

इस प्रशिक्षण की मुख्य प्रशिक्षक अरुणा सिंह द्वारा प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीक एवं मार्केट की मांग के अनुसार प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे प्रशिक्षण के बाद तुरंत अपना कार्य शुरू कर सकें।

संस्थान के निदेशक राकेश कुमार उपाध्याय के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संचालित हो रहा है। प्रशिक्षण कार्य में फैकल्टी रुस्तम अली एवं एजाज अहमद द्वारा उद्यमिता विकास, व्यवहारिक ज्ञान एवं व्यवसाय प्रबंधन से संबंधित जानकारी दी जा रही है।

वहीं संस्थान के ऑफिस असिस्टेंट विकास कुमार एवं प्रियंशु कुमार द्वारा प्रशासनिक एवं बैंकिंग प्रक्रिया में प्रतिभागियों को सहयोग किया जा रहा है। ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रतिभागियों को बैंकिंग सेवाओं एवं वित्तीय साक्षरता की भी जानकारी दी जा रही है।

इसमें बीमा योजनाएं, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना सहित अन्य सरकारी एवं बैंक से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। जो प्रतिभागी इन योजनाओं का लाभ अब तक नहीं ले पाई हैं, उनका यहीं पर फॉर्म भरवाकर लाभ दिलाया जा रहा है।

संस्थान द्वारा यह भी बताया गया कि भविष्य में जब प्रतिभागी अपना स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करेंगी, तो उन्हें बैंक ऋण (लोन) के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने में भी सहयोग किया जाएगा, जिससे वे अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक स्थापित कर सकें।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जिससे समाज और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल रही है।

Check Also
Close