[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दुर्गापूजा के समापन और कार्तिक मास के शुभारंभ पर बाबा झुमराज धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबपूर्व मंत्री स्व० मुंद्रिका सिंह यादव जी की मनाई गई पुण्यतिथि :–राजद झाझा की श्री कृष्ण गौशाला में 17 नवंबर को होगी गोपाष्टमी पूजा, नए भवन का होगा भव्य उद्घाटनघोड़ासहन में आपसी विवाद के बाद दो युवकों को चाकू मारा, मोतिहारी रेफरअरवल: कुआं खार में डूब कर अधेड़ व्यक्ति की मौत शव बरामददुष्कर्म कांड का मुख्य फरार आरोपी थाना परिसर में किया आत्मसमर्पणकुंडवा चैनपुर पुलिस की अनूठी पहल, 70 बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयासअशोक धम्म विजयदशमी पर समस्तीपुर में भव्य समारोह: बिहार अंडर-19 कप्तान पुष्पम राज सहित राज्य चैंपियन सम्मानितअरवल पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलिहसनपुर मेला से दो संदिग्ध व्यक्ति अभिरक्षा में लिए गए
जमुईबिहारराज्य

आगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरू

आगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरू

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 जमुई सांसद अरुण भारती दुसरे दिन रविवार को भी बिहार के जमुई जिला अंतर्गत कटहरा टांड गांव के समिप तकरीबन 2579 करोड़ रुपए की लागत पर निर्माण कार्य शुभारंभ किए गए सबसे बड़े व महत्वपूर्ण बरनार जलाशय परियोजना का निरिक्षण करने पहुंचे।

उन्होंने आधी घंटे तक बरनार जलाशय परियोजना के समिप खुले मेदान में जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों और संवैदको के साथ बेठकर संपुर्ण जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए । इसके पुर्व लोगों ने उन्हें फुल माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर आदर पूर्वक सम्मानित किया।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांसद अरुण भारती ने कहा कि आगामी फरवरी माह के प्रथम सप्ताह से ही जलाशय परियोजना का कार्य तेज गति से प्रारंभ कर दिया जायेगा । बताते चलें कि एक दिन पूर्व शनिवार को भी इस परियोजना का निरिक्षण करने पहुंचे सांसद अरुण भारती रात्री होने की वजह से विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं होने के कारण वे वापस लोट गए थे ।

इसके पुर्व वे बाबा झुमराज मोड़ बटिया स्थित डॉ० भीमराव अम्बेडकर सेवा समिति नामक कार्यालय में पहुंचकर लोजपा संस्थापक स्व: रामविलास पासवान एवं डॉ० भीमराव अम्बेडकर के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किये ।

पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में सांसद श्री अरुण भारती के अलावा लोजपा रामविलास के प्रदेश महासचिव सह चकाई विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक प्रत्याशी श्री संजय प्रसाद मंडल , लोजपा नेता दिलीप पासवान , दहियारी पैक्स सुखदेव प्रसाद यादव , लोजपा रामविलास के जमुई जिला अध्यक्ष रामजीवन सिंह , रंजीत प्रसाद यादव आदि लोग शामिल थे ।

Check Also
Close