[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मोतिहारी में एसपी स्वर्ण प्रभात सख्त, लापरवाह पुलिसकर्मियों पर होगी कठोर कार्रवाईवाह रे चंदौली चकिया कोतवाली थाना पुलिस! पीड़िता कई महीनो दिन से थाने के चक्कर काट रही, चकिया पुलिस बेरहमी से केश को दबाता रहाअरवल में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, शांतिपूर्ण पर्व मनाने पर जोरअपराध नियंत्रण को लेकर अरवल एसपी डॉ. नवजोत सिमी ने की समीक्षा बैठक180 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तारउड़ीसा के जगन्नाथ पुरी मन्दिर की तर्ज पर सज रहा वैष्णवी दुर्गा मन्दिर का पंडाल। हर बार कुछ नया लुक लेकर आती हैं कमिटी। उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, इस बार भी जिले में होगा टॉप मां वैष्णवी दुर्गा मन्दिर का पण्डालदुर्गा प्रतिमाओं को खंडित करने के आरोप में युवक पकड़ा गया, पुलिस के हवालेकुण्डवा चैनपुर SIT की बड़ी कार्रवाई: कांड का मास्टरमाइंड उत्तराखंड से गिरफ्तारदुर्गा पूजा को लेकर कुण्डवा चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठकचकिया कोतवाली पुलिस प्रशासन की लापरवाही से पीड़िता का निकला दर्द बयांन
बिहारराज्यरोहतास

जीविका दीदियों ने विधायक के सामने रखीं मांगें, आशा कार्यकर्ताओं ने भी बताईं समस्याएं

जीविका दीदियों ने विधायक के सामने रखीं मांगें, आशा कार्यकर्ताओं ने भी बताईं समस्याएं

रोहतास जिला ब्यूरो रोहित कुमार की रिपोर्ट 

रोहतास: तिलौथू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में सासाराम विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक स्नेह लता ने पहली बार जीविका दीदियों, आशा कार्यकर्ताओं एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। बैठक में मौजूद जीविका दीदियों, सीएनएफ एवं महिला पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी समस्याओं और मांगों को विधायक के समक्ष रखा।

जीविका दीदियों ने मानदेय बढ़ाने, ड्रेस कोड लागू करने, पहचान पत्र जारी करने, जीविका भवन निर्माण तथा किसानों की सब्जियों को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज निर्माण की मांग प्रमुख रूप से रखी। वहीं पशु सखियों ने बताया कि वे नि:शुल्क सेवाएं दे रही हैं, ऐसे में उन्हें भी मानदेय दिए जाने की आवश्यकता है। इसके बाद आशा कार्यकर्ताओं ने भी अपनी समस्याओं और मांगों को विधायक के सामने रखा।

बीपीएम ने रखी विभागीय स्थिति

जीविका के बीपीएम सैयद शाकिबुल्लाह ने कहा कि गरीब महिलाओं की शादियों के लिए मैरिज हॉल निर्माण हेतु अनापत्ति वाली भूमि की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि छोटे किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज की मांग पूरी तरह जायज है। जीविका भवन के लिए भूमि अधिग्रहण का प्रयास जारी है तथा पंचायत सरकार भवन परिसर में जीविका के नाम से हाल या सभागार बनाए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

उन्होंने बताया कि पशु सखियों को 15 दिन का प्रशिक्षण देकर पशुओं के प्राथमिक इलाज के लिए तैयार किया गया है, जिससे वे अपनी आय भी अर्जित कर सकती हैं। यदि पशु चिकित्सालय से समन्वय स्थापित हो जाए तो दवाइयों और वैक्सीनेशन की सुविधा भी आसानी से मिल सकेगी।

विधायिका ने दिया आश्वासन

विधायिका स्नेह लता ने सभी की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों तक मांगें पहुंचाने और अपने स्तर से समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर पठन-पाठन व्यवस्था का जायजा लिया और सुधार के लिए विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार को आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर आरएलएम जिला संयोजक कपिल कुमार, कृष्ण सिंह, बबन सिंह, सीता देवी, सरिता कुमारी, शिक्षक मुकेश कुमार, उमाशंकर पाल, नीरज आनंद, संगीता कुमारी, सीमा यादव, गुंजन कुमारी सहित जीविका की कई पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

Check Also
Close