[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
बिहारराज्यरोहतास

थाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठक

थाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठक

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

रोहतास: नोखा थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पवित्र रमजान माह की समाप्ति पर आने वाले ईद-उल-फितर, चौत्र नवरात्र, चौती छठ तथा रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी पर्वो को आपसी सौहार्द, शांति और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराना था।

बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सुश्री शेफाली ने की। इस दौरान एसडीपीओ2 कुमार वैभव ने उपस्थित लोगों को जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि पर्वों के दौरान कानून व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि जुलूसों में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा।

सभी आयोजकों को निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर पूजा समितियों से प्रस्तावित रूट की जानकारी ली गई तथा विधिवत लाइसेंस लेने का निर्देश दिया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि बिना अनुमति कोई भी जुलूस या धार्मिक आयोजन नहीं निकाला जाएगा। साथ ही आयोजकों से सुरक्षा, स्वयंसेवकों की व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने को कहा गया। ईद के अवसर पर मस्जिदों में नमाज के समय और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी चर्चा हुई।

हिंदू एवं मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया और शांति बनाए रखने की अपील की। सभी समुदायों के लोगों ने मिल-जुलकर पर्व मनाने पर सहमति जताई।

बैठक में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार, सभापति राधेश्याम सिंह, जेई अरविंद रमन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार, डॉ. टी. के. चक्रवर्ती, भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज चंदेल,ब्रांड एंबेसडर राजेंद्र कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष बृज बिहारी प्रसाद सहित कई जनप्रातिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रामनवमी शोभा यात्रा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार चंदेल सहित अन्य सदस्यों ने प्रशासन से जुलूस मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती, साफ-सफाई और सड़कों की मरम्मत की मांग रखी।

अंत में अधिकारियों ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों से दूर रहें, सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि सभी पर्व शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें।

इस मौके पर अनिल कुमार हिंदू, और वही ईद को लेकर मौके पर इम्तियाज अली, मोहम्मद गुलाम, जैनुल हक बिस्मिल, सहित कई लोगों उपस्थित रहे।

पूजा कमेटी द्वारा प्राप्त पुलिस बल रखना और साफ सफाई नगर परिषद में शोभा यात्रा के रूप में सड़कों पर टूटे-फूटे की मरम्मत करने के अलावा कई मांगों को रखा गया।

इस बैठक में वार्ड पार्षद सदस्य मनोज कुमार, अयोध्या राम, सुनीता गुप्ता, बिजली विभाग जेई अरविंद कुमार रमन, शिशिरिता ओपी अध्यक्ष विनोद कुमार, विनोद प्रसाद, चौधरी माखन सिंह, विनय कुमार, कई लोग मौजूद रहे।

Check Also
Close