
सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर हर महादेव से गूंजे शिवालय
रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट
दावथ (रोहतास) पवित्र श्रावण मास की पहली सोमवारी पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में कतारें लग गईं और “बोल बम” के जयकारों से पूरा माहौल शिवमय हो गया।
भक्तों ने जलाभिषेक, बेलपत्र, धतूरा और दूध से भगवान शिव का पूजन किया। कई स्थानों पर महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर शिवलिंग पर जल चढ़ाया और सुख-समृद्धि की कामना की. देवढी शिव मंदिर,बुढवा शिव मंदिर दावथ योगिनी शिव मंदिर, सकलेश्वरनाथ मंदिर पंच मंदिर में भी सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गई थीं।

आचार्य उमेश पाठक मोहनपुर के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। मान्यता है कि इस महीने में की गई पूजा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
पूरे दिन मंदिर परिसर भजन-कीर्तन और शिव भक्तों की आस्था से गूंजता रहा।




















