[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
टॉप न्यूज़बिहाररोहतास

सेमरी मध्य विद्यालय परिसर में लगा है पानी, बच्चों को हो रही है परेशानी

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को हुयी वर्षा से सेमरी स्कूल परिसर में पानी जमा हो गया है,जिससे स्कूली बच्चों को आने जाने में परेशानी हो रही है।

जब हल्के वर्षा से ही कैम्पस में एक से डेढ़ फुट पानी लग गया है,तो बरसात के समय में कितना पानी जमा होगा।.गनिमत है कि गर्मी का मौसम है,दो चार दिन में पानी सुख जाएगा।

परंतु बरसात के दिन में पानी जमा होकर सड़ेगा,और उस सड़ांध के गंध से भिन्न भिन्न प्रकार के बिमारी से बच्चों के ग्रसित होने की आशंका रहेगी।

गौरतलब है की लगातार चार वर्षों से बाजार के कूड़े से स्कूल परिसर में कचरा का अंबार लगा हुआ था।

शिक्षकों के काफी प्रयास के बाद तत्कालिन सीओ नवल कांत ने बीडीओ व थानाध्यक्ष की उपस्थिति में जेसीबी और ट्रैक्टर लगाकर पुरे परिसर से कचरा हटवाया था।

परंतु पुनः अब स्कूल कैम्पस में जल जमाव होने लगा। वह भी गर्मी के मौसम में एक घंटे से भी कम समय के बारीश के पानी से पुरे परिसर में पानी जमा हो गया है।

प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार ने बताया कि स्कूल में न चाहरदिवारी है,और न ही पानी निकासी की कोई व्यवस्था,ऐसे में स्कूली बच्चों सहित शिक्षिकाओं को भी बहुत कठिनाई हो रही है।

स्कूल का जमीन चारो तरफ से अतिक्रमित हो रहा है।अभी फिलहाल अभी पानी लगा है,जिसके कारण परेशानी है।

बीडीओ कुमार अश्विनी ने बताया कि जल जमाव की जानकारी मुझे नहीं है,मै उसे दिखवा लेता हूं,इसके बाद कोई व्यवस्था की जायेगी।

Check Also
Close