[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
देशबिहारराज्यरोहतासस्कूल

आकांक्षा ने नीट में सफलता प्राप्त किया गोड़ारी का नाम रौशन

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज(रोहतास। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2024 के परिणाम जारी कर दिया है।

काराकाट गोड़ारी निवासी महेंद्र तिवारी की पुत्री कुमारी आकांक्षा ने 720 में 673 अंक प्राप्त कर नीट में सफलता प्राप्त की है। आकांक्षा के पिता एससीएल सिंगरौली में कार्यरत हैं।

आकांक्षा मैट्रिक व आइएससी तक की पढ़ाई सिंगरौली से की है। आकांक्षा ने तीसरे प्रयास में नीट परीक्षा पास करके गोड़ारी का नाम रोशन किया।

अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और माता-पिता को देते हुए कहा इनके अथक प्रयासों से स्वास्थ्य सेवा में जाने का मौका मिला।

माता-पिता उसे प्रोत्साहित करते रहते थे। उसके बड़े पापा उसके सफलता का श्रेय उसकी लगन मेहनत और परिवार से मिले अच्छे संस्कार को देते है।

इसके पहले भी उनके घर में बेटे और बेटियों ने सफलता का परचम लहराया है।

घर के नई पीढ़ी में कैप्टन हरिओम, श्रीओम मैनेजर एल एंड टी, स्वाति बैंक मैनेजर, कुमारी श्रीजा इंजीनियर, कुमार सत्यम इंजीनियर, कुमार हर्ष इंजीनियर के पद को सुशोभित कर रहे हैं।आसपास के काफी संख्या में लोगों ने आकांक्षा को बधाई दे उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आकांक्षा पूर्व सांसद प्रतिनिधि बीरेंद्र तिवारी के छोटे भाई महेंद्र तिवारी की पुत्री है। उसके सफलता से बधाईयों का तांता लगा हुआ है।

बधाई देनेवालों में पूर्व विधायक राजेश्वर राज , विजय तिवारी, जगदीश तिवारी, मनमोहन तिवारी ,नारायण तिवारी , मुन्ना भारती नगर अध्यक्ष अभिभावक ,रवीश कुमार उसके बड़े पापा बिरेंद्र तिवारी प्रदेश महासचिव,सुरेंद्र तिवारी,गोपेश प्रसाद,विजय कुमार इत्यादि है।

Check Also
Close