[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

24 दिनों की मेहनत से बदली तालाब की तस्वीर, चार बहादुर दोस्तों को DPS डायरेक्टर ने किया सम्मानितकोलकाता से गया जी धाम परिभ्रमण पर जा रहे यात्रियों से भरा बस दुर्घटना ग्रस्त, बाल बाल बचे यात्री दिल दहला देने वाली खबर: छह माह पहले हुई थी शादी, पति पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोपबसंतपुर में गैस सिलेंडर के रिसाव से घर में लगी आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसाबेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस शुरू, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडीजमुई केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की लक्ष्मीपुर प्रखंड इकाई का गठन, मनोज कुमार सिंह बने अध्यक्षअरवल में लौट रही कानून-व्यवस्था पटरी पर, नए एसपी के तेवर से अपराधियों में खौफराष्ट्रीय एकता दिवस पर दावथ थाने में पुलिसकर्मियों ने ली एकता की शपथकर्ण विद्या विहार में स्वास्थ्य जागरूकता सत्र, डॉ. सोनम बोलीं- बेटियों को सही जानकारी देना हमारी जिम्मेदारीअरवल जदयू कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती
अरवलबिहारराज्य

24 दिनों की मेहनत से बदली तालाब की तस्वीर, चार बहादुर दोस्तों को DPS डायरेक्टर ने किया सम्मानित

24 दिनों की मेहनत से बदली तालाब की तस्वीर, चार बहादुर दोस्तों को DPS डायरेक्टर ने किया सम्मानित

समाजहित में युवाओं की अनूठी पहल, दिल्ली पब्लिक स्कूल परिवार ने उच्च शिक्षा तक सहयोग का दिया भरोसा

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

मधुश्रवा मंदिर का तालाब पिछले कई वर्षों से गंदगी से भरा हुआ था। तालाब की बदहाल स्थिति को देखते हुए चार बहादुर दोस्तों ने इसे स्वच्छ बनाने का बीड़ा उठाया। चारों दोस्तों ने आपसी सहयोग और कड़ी मेहनत के दम पर करीब दो एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैले इस तालाब की महज 24 दिनों में साफ-सफाई कर एक मिसाल पेश की।

चारों दोस्तों के इस सराहनीय सामाजिक कार्य से प्रभावित होकर आज दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) के डायरेक्टर धर्मेंद्र सर ने विद्यालय परिसर में उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने चारों बच्चों के प्रयासों की जमकर सराहना की और भविष्य में भी समाजहित के ऐसे नेक कार्यों को जारी रखने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

सम्मान समारोह के दौरान डायरेक्टर धर्मेंद्र सर ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि समाज के लिए निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य बेहद सराहनीय है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि भविष्य में यदि चारों बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में किसी प्रकार की बाधा आती है या उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए किसी भी तरह की आवश्यकता पड़ती है, तो दिल्ली पब्लिक स्कूल परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा और हरसंभव सहयोग करेगा।

चारों दोस्तों की इस पहल ने यह साबित कर दिया कि यदि युवा कुछ अच्छा करने का संकल्प लें, तो सामूहिक प्रयास से समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। उनकी यह पहल निश्चित रूप से अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

Check Also
Close