[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
Crime Newsअरवलबिहारराज्य

अरवल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्मैक बेचने और पीने के आरोप में सात गिरफ्तार, 9.66 ग्राम स्मैक बरामद

अरवल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्मैक बेचने और पीने के आरोप में सात गिरफ्तार, 9.66 ग्राम स्मैक बरामद

एसपी किरण कुमार गोरख जाधव के निर्देश पर सदर थाना पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, सभी आरोपियों को भेजा जा रहा जेल

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल। जिले में नशे के कारोबार और नशा सेवन के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक श्री किरण कुमार गोरख जाधव के निर्देश पर अरवल सदर थाना अध्यक्ष श्री राज किशोर सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान स्मैक बेचने और सार्वजनिक स्थानों पर स्मैक का सेवन करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 9.66 ग्राम स्मैक बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान ओमप्रकाश, विजय कुमार, सुधीर कुमार, पिंटू साव, रंजन कुमार, बिट्टू कुमार एवं आयुष कुमार के रूप में हुई है।

इस विशेष अभियान में अपर थाना अध्यक्ष श्री देवकांत सिंह एवं सब-इंस्पेक्टर सुयेश शर्मा भी मौजूद रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार एवं सार्वजनिक स्थानों पर नशा सेवन करने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Check Also
Close