[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
जमुईटॉप न्यूज़देशबिहारराज्य

SSB ने पकड़ी ग्रामीणों की नब्ज, आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्यवाहक कमांडेंट बांके बिहारी ने चल रहे प्रशिक्षण का किया समापन

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

  • सुरक्षा के साथ साथ समाज का विकास कैसे हो?
  • युवाओं को रोजगार कैसे मिले?
  • कुछ भटके हुए लोग समाज के मुख्य धारा से कैसे जुड़े?
  • कैसे लोग अपने पैरों पर खड़ा हो सके?
  • इसकी चिन्ता भी अब SSB के अधिकारी करने लगे हैं?

आज 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के मुख्यालय पकरी में दिनांक 14.05.2024 से आसपास के क्षेत्रों की इच्छुक एवं जरूरतमंद महिलाओं/युवतियों के लिए निशुल्क सिलाई तथा कंप्यूटर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था।

जिसका शुभारंभ माननीय श्री पकंज कुमार दराद (भा.पु. से.) महानिरीक्षक सीमान्त मुख्यालय पटना के द्वारा किया गया था I

इस प्रशिक्षण का समापन आज दिनांक 12.06.2024 को , बांके बिहारी कार्यवाहक कमांडेंट 16वीं वाहिनी द्वारा किया गया।

इस मोके पर उन्होंने कहा की इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, समग्र विकास तथा आर्थिक उन्नयन करा कर इस इलाके के लोगों को सक्षम बनाना है। जिसके लिए हम सुरक्षा के साथ-साथ इस दिशा में भी काम कर रहे हैं |

कार्यवाहक कमांडेंट बांके बिहारी

मोके पर उपस्थित महिलाओं/युवतीओं का कहना है कि इस प्रशिक्षण से उनमें सिलाई तथा कंप्यूटर का कौशल विकसित हुआ है और इससे उन्हें अपनी क्षमता में सुधार करने और आजीविका कमाने के लिए निर्भर बनने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में SSB के अन्य अधिकारी बिनोद कुमार दास उप-कमांडेंट, मनोरंजन ब्रह्मा उप-कमांडेंट, नीरज कुमार सहायक कमांडेंट तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे I

Check Also
Close