[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शन
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

टयुशन निकले 15 वर्षीय छात्र लापता, परिजनों ने थाने में लगाई खोज करने की गुहार

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

बिते 10 जुन सोमवार को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकले 15 वर्षीय छात्र लापता हो गया है । के० के० एम कॉलेज जमुई स्थित शीतला कॉलोनी निवासी राजेश कुमार सिंह का 15 वर्षीय पुत्र अभिमान राणा सिंह उर्फ चंदू प्रत्येक दिनों की भांति बिते 10 जुन सोमवार की सुबह अपने घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला था जो चार दिन व्यतीत होने के उपरांत भी आज तक वापस अपने घर नहीं लौटा है ।

फाइल फोटो

परिजनों ने अपने सभी सगे संबंधियों ओर दोस्तों के यहां खोजबीन की लेकिन कहीं से भी उसका कोई पता नहीं चल सका।

अंततः थक हारकर परिजनों ने स्थानीय थाना न्यु थाना में आवेदन देकर अपने लापता बच्चे को खोज निकालने की गुहार लगाई है । इधर खो चुके छात्र अभियान की माता बबली कुमारी की रो रोकर बुरा हाल है ।

पिता राजेश कुमार सिंह ने अपने पुत्र का फाइल फोटो एवं मोबाइल नंबर 7903165176 एवं 9608451913 जारी कर कहा है कि किसी भी व्यक्ति को यह बच्चा कहीं भी दिखाई पड़े तो कृपया हमें हमारे मोबाइल नंबर पर सुचना देने का कष्ट करें , इसके लिए यह पिड़ीत परिवार सदैव आपका आभारी बने रहेंगे ।

Check Also
Close