[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शन
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

जमुई: हीट बेब ने ले ली युवा इंजीनियर विकास की जान

लोजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष पासवान के छोटे भाई थे विकास, परिजनों में शोक की लहर

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

लोजपा रामबिलास के वरिष्ठ नेता एवं सिकंदरा विधानसभा (सु.) के पूर्व प्रत्याशी सुभाष पासवान के अनुज ई.विकास कुमार (35 वर्ष) का हीट बेब से निधन हो गया।

सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत बहादुरपुर गांव निवासी श्री कुमार अपने पीछे अपनी धर्मपत्नी , एक पुत्र और एक पुत्री को एक तरह से अनाथ कर गए।परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। उनके निधन से सिकंदरा में भीषण शोक व्याप्त है।

लोजपा नेता सुभाष पासवान

जैसा की आप सभी को पता है की इस भीषण गर्मी ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है। जानकारी अनुसार, विकास खाना कर छत वाले कमरे में सोने चला गया।

जब शाम तक वे नहीं जागे तो परिजन इनको जगाने गए तो देखा कि उसका पूरा शरीर काफी गर्म है और वे कुछ भी नहीं बोल रहें हैं।

जब सभी लोग दौड़ेते हुए गए तो देखा कि विकास इस दुनियां को छोड़ चुके थे। घर में चीत्कार होने लगा।
बिदित हो कि विकास के अपने जीजा जमुई कोर्ट में वरीय अधिवक्ता मनोज पासवान हैं।

जो झाझा में रहते हैं। सूचना मिलते ही वो सभी परिवार को लेकर बहादुरपुर कूच कर गए। लोजपा परिवार के आलावे पुरे प्रखंड में शोक की लहर है।

लोजपा नेता मोतीउल्लाह

लोजपा नेता मोतीउल्लाह, चंदन सिंह, जीवन सिंह, उदय पासवान, अरविन्द पासवान, प्रमोद राम, परमेश्वर यादव,सब्देस कुमार, कुन्दन गुप्ता। समेत सैकड़ों लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। दिग्जजों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

प्रसिद्ध समाजसेविका सह जमुई की बेटी डॉ. स्मृति पासवान ने विकास कुमार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दिवंगत होने से समाज के एक गौरवशाली अध्याय का अंत हो गया है।

जमुई जिला एक असाधारण हस्ती के निधन से शोक संतप्त है। उन्होंने जनसेवा और निर्धनों के जीवन में सुधार के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था।

विकास कुमार अपने आप में अलग थे और हजारों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में चिंहित किए जाते थे। समाज को उनकी कमी हमेशा खेलेगी। डॉ. पासवान ने उन्हें हृदय से नमन किया।

Check Also
Close